{"_id":"5dab5d418ebc3e014d682756","slug":"women-on-strike-to-build-bridge-over-canal-bijnor-news-mrt4494642116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल बनवाने को लेकर चल रहे धरने पर पहुंची महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल बनवाने को लेकर चल रहे धरने पर पहुंची महिलाएं
विज्ञापन
नहर पर पुल बनवाने के लिए धरने पर पहुंचीं महिलाएं
चांदपुर। गांव बबनपुरा देवस्थल से मिर्जापुर बकैना को जाने वाले मार्ग पर निर्माणाधीन मध्य गंगा नहर खंड दो पर पुल बनवाने की मांग के लेकर किसानों के चल रहे धरने पर पुरुषों के साथ महिलाएं भी आ गई हैं।
धनौरा रोड पर गांव बबनपुरा देवस्थल से मिर्जापुर बकैना, तालमपुर, संसारपुर आदि गांव को जोड़ने वाले मार्ग पर मध्य गंगा नहर खंड दो की खोदाई का कार्य चल रहा है। नहर की खोदाई से मार्ग पर आने वाले अनेक गांव के लोगों को बिना पुल के आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ेगी। क्षेत्र के अनेक गांव के किसानों ने इस मार्ग पर गांववासियों की आवागमन की सुविधा के लिए नहर पर पुल बनवाने की मांग लेकर नहर निर्माण स्थल पर तंबू गाड़ दिया था। किसानों व भाकियू के पदाधिकारियों ने नहर पर पुल बनवाने को लेकर भागदौड़ शुरू कर दी थी। सुनवाई न होती देख किसानों ने मार्ग पर नहर की खोदाई को रुकवाकर देवस्थल पर पूजा-अर्चना के बाद धरना शुरू कर दिया था। शनिवार को धरना आंदोलन को और अधिक तेज करने के लिए गांव की महिलाएं भी धरने पर पहुुंच गई हैं। मुखतारी की अध्यक्षता व मोनू देवल के संचालन में चले धरने पर वक्ताओं ने कहा कि जब तक नहर पर पुल निर्माण कार्य शुरू नहीं होता धरना जारी रहेगा। धरने पर सोमपाल सिंह, इंदिरा देवी, रीना कुमारी, संतोष कुमारी, नीलम, जशवती, होशराम सिंह, अशोक कुमार, यशपाल सिंह, ओमकार सिंह आदि मौजद रहे।