फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Women doing social service honored

समाजसेवा कर रहीं महिलाएं हुईं सम्मानित

Mon, 08 Mar 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Women doing social service honored
बिजनौर में विश्व महिला दिवस पर सामाजिक कार्य करने वाली महिलाओं लॉयनेस क्लब रेनबो द्वारा किया गय? - फोटो : BIJNOR
समाजसेवा कर रहीं महिलाएं हुईं सम्मानित
विज्ञापन

बिजनौर। विश्व महिला दिवस की पूर्व संध्या पर लॉयनेस क्लब बिजनौर रेनबो द्वारा सामाजिक कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
क्लब अध्यक्ष चित्रा सिंह ने कहा कि महिलाओं की समाज में अहम भूमिका है। सुमन चौधरी लेखिका होने के साथ सामाजिक कार्यों से जुड़ी हैं तो जिले की रहने वाली अलका चौधरी जेलर पद पर नियुक्त हुई हैं। वर्धमान कॉलेज की प्रवक्ता संध्या रस्तोगी लावारिस जानवरों को आश्रय देती हैं। बताया कि बबीता गुप्ता लायनेस हैं और एसबीआई के कस्टमर केयर सेंटर में कार्यरत हैं। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान गांव वालों को घर घर जाकर 500-500 रुपये दिए हैं। चेष्टा आर्यन एक छोटी उम्र की बिटिया योगा कोच है। अंकिता अग्रवाल एनजीओ चलाकर समाजसेवा कर रही हैं। इन सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनके अलावा लॉयनेस क्लब की डिस्ट्रिक्ट रीजन चेयरपर्सन पूनम कर्णवाल, नेचरोपैथी सेंटर चलाने वालीं डा.लीना तोमर, लायनेस रश्मि गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। रश्मि गुप्ता ने कहा कि केवल एक दिन ही नहीं बल्कि पूरा साल महिलाओं के नाम ही रहता है। महिलाओं के बिना कोई घर केवल मकान ही बना रहता है। क्लब अध्यक्ष लॉयनेस चित्रा सिंह, सचिव लॉयनेस वंदना चौधरी ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed