फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Women burnt effigies of Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav.

Bijnor News: महिलाओं ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला जलाया

Tue, 28 Apr 2026 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Women burnt effigies of Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav.
बिजनौर में नगरपालिका चौक पर राहुल गांधी का पुतला फूंकती भाजपा महिला कार्यकर्ता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वाले विपक्षी दलों के खिलाफ मंगलवार को जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गई। इस यात्रा में शामिल रही महिलाओं ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला जलाते हुए विरोध दर्ज कराया।
मंगलवार को पालिका चेयरपर्सन इंदिरा सिंह, महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन अग्रवाल और क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर की अगुवाई में जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गई। पद यात्रा में शामिल महिलाओं ने नगर पालिका चौक पर पहुंचकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला जलाया। इंदिरा सिंह ने कहा कि भाजपा महिलाओं की पक्षधर है। जबकि विपक्षी के दल महिला आरक्षण के प्रति सकारात्मक रवैया नहीं अपना रहे हैं। 18 अप्रैल को संसद में महिला आरक्षण के लिए हुए मतदान में विपक्ष ने इसके खिलाफ वोट किया था। रचना पाल, सरिता सैनी, अलका बिश्नोई, मंजू मलिक, रेखा जोशी, मनोरमा शर्मा, शानू जंघाला, सरोज देवी, शिवानी शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

चांदपुर। मंगलवार को जन आक्रोश महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कमलेश सैनी के साथ भाजपा कार्यकर्ता मोहल्ला साहूवान में एकत्र हुए तथा विपक्षी दलों के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने विपक्षी दलों का पुतला दहन किया। इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, संगीता सैनी, रजनीश चौहान, नीरू गुप्ता, सुधींद्र सिंह, जितेंद्र शर्मा, आशु गाेयल, राजेंद्र त्यागी, हरिश्वर सिंह एडवोकेट, कुंवर सेन गौतम, शारिक जिया, मीनू राजपूत, अमित आदि मौजूद रहे।

बिजनौर में नगरपालिका चौक पर राहुल गांधी का पुतला फूंकती भाजपा महिला कार्यकर्ता। संवाद

बिजनौर में नगरपालिका चौक पर राहुल गांधी का पुतला फूंकती भाजपा महिला कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed