फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Women became self-supporting following the path of the group

खुद आत्मनिर्भर बन हजारों महिलाओं को स्वावलंबी

Wed, 27 Apr 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Women became self-supporting following the path of the group
जिनौर के गांव नैनसी वाला में गन्ने की पौध तैयार करती महिला स्वाति रानी(फाइल फोटो)। - फोटो : BIJNOR
समूह की राह पकड़ स्वावलंबी बनीं महिलाएं
विज्ञापन

बिजनौर। लगन और मेहनत से काम किया जाए तो सफलता निश्चित ही मिलेगी। कुछ ऐसा ही जनपद की सैकड़ों महिलाओं ने कर दिखाया है। इन महिलाओं ने गन्ने की पौध तैयार कर दो करोड़ रुपये से अधिक कमा लिए। महिलाएं खुद ही आत्मनिर्भर नहीं, बल्कि दूसरी महिलाओं के लिए भी रोजगार के दरवाजे खोल दिए।
गन्ना विभाग की ओर से जनपद में 195 महिला समूह का गठन किया। एक समूह में 20 से 30 महिलाओं को शामिल किया गया, जिसका मकसद था, गरीब महिलाओं को रोजगार मिल सके। गन्ना विभाग ने इन महिलाओं को बाकायदा प्रशिक्षण दिया, जिससे गन्ने की पौध तैयार की जा सके। गन्ना विभाग की मंशा पर महिलाएं खरी उतरीं। महिलाओं ने मेहनत और लगने से काम करते हुए एक करोड़ पौध तैयार कर डाली। इन पौध को गन्ना विभाग के जरिये किसानों को बेचा गया।
विज्ञापन

पछेती बुवाई में ज्यादा रही मांग
महिलाओं ने सिंगल बड से पौध तैयार की जो 25 दिन पहले ही तैयार कर लिया जाता है। ऐसे में किसान गेहूं की कटाई कर गन्ने की पछेती बुवाई में सिंगल बड से तैयार पौध का इस्तेेमाल करता है, जिसके चलते रही ज्यादा मांग।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में बनाया दूसरा स्थान
धामपुर के गांव नैंसीवाला की रानी लक्ष्मी बाई समूह की अध्यक्ष स्वाति रानी ने बताया कि उन्होंने अपनी टीम के साथ इस साल साढ़े तीन लाख पौधे तैयार किए हैं। पौध किसानों को बेची। एक पौध पर एक रुपया तीस पैसे गन्ना विभाग से अनुदान मिला और एक रुपया तीस पैसे किसानों से मूल्य मिला। बेहतर काम करने पर गन्ना आयुक्त तरफ से घोषित परिणाम में दूसरा स्थान पाया।
घर का खर्च चलाना हुआ आसान
अफजलगढ़ के गांव कल्लूवाला के जागृति महिला समूह की अध्यक्ष सत्तो देवी ने बताया कि उन्होंने टीम के साथ करीब इस बार तीन लाख 36 हजार पौध तैयार की। समूह में 14 महिलाएं रोजगार पा रही हैं। जिससे घर का खर्च चलाना आसान हुआ है। घर के आंगन में ही पौध तैयार करती हैं।
जिले में 195 महिला समूह हैं, जिन्होंने गन्ने की सिंगल बड विधि से पौध तैयार कर किसानों को मुहैया कराई। करीब 1100 किसानों ने पौध खरीदी है, जिस पर समूह की महिलाओं से एक करोड़ से अधिक अनुदान दिया गया है। करीब इतना ही मूल्य किसानों से समूहों को मिला है। जिले के दो समूहों ने बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश में दूसरा स्थान बनाया है।

- यशपाल सिंह, जिला गन्ना अधिकारी

महिला संतो देवी।

महिला संतो देवी।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर के गांव खिजरपुर में गन्ने की पौध पर दवाई का स्प्रे करते कर्मचारी।

बिजनौर के गांव खिजरपुर में गन्ने की पौध पर दवाई का स्प्रे करते कर्मचारी।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed