{"_id":"603bdd7f8ebc3e8c9376a614","slug":"women-and-daughters-made-aware-nazibabad-news-mrt5276901113","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं, बेटियों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं, बेटियों को किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं और बेटियों को किया जागरूक
नजीबाबाद। राजस्व विभाग की टीम ने नजीबाबाद क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बेटियों को जागरूक किया। लेखपाल छत्रपाल के नेतृत्व में कौड़िया गांव की बेटियों ने पौधरोपण किया।
एसडीएम बृजेश सिंह और तहसीलदार राधेश्याम शर्मा के निर्देशन में गांवों में मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के प्रति महिलाओं, बालिकाओं और क्षेत्रवासियों को जागरूक किया गया। कौड़िया लेखपाल छत्रपाल ने कौड़िया में बैठक आयोजित कर महिलाओं और बेटियों को जानकारी दी। उन्होंने बेटियों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बेटे व बेटी में फर्क न समझें। बेटियां किसी से कम नही हैं। बैठक में बबीता देवी, मुनेश, मीनू देवी, भगवान देवी, कुसुम देवी, सुमन देवी, दीक्षा, अंजलि, सुनीता देवी, विनीता देवी, नीलम, नेहा रावत, साक्षी आदि मौजूद रही। उधर, राजा रामपुर के लेखपाल प्रमोद राजपूत ने राजा रामपुर में बैठक कर महिलाओं और बेटियों को मिशन शक्ति के प्रति जागरूक किया।