फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman's body murdered and thrown under culvert

Bijnor News: हत्या कर पुलिया के नीचे फेंक दिया महिला का शव

Fri, 12 Apr 2024 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 12 Apr 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Woman's body murdered and thrown under culvert
नांगलसोती-महिला के शव मिलने की जानकारी लेते एएसपी संजीव वाजपेयी।
बिजनौर, नांगलसोती/नजीबाबाद। जालपुर-सरायआल मार्ग पर पुलिया के नीचे अज्ञात महिला का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। महिला चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान है। पुलिस महिला की हत्या मानते हुए जांच में जुटी है।
विज्ञापन

नांगलसोती क्षेत्र के जालपुर-सरायआलम मार्ग पर नहर पुलिया के नीचे बृहस्पतिवार को एक महिला का शव मिला। बकरी चरा रहे कुछ लोगों ने पुलिया के नीचे महिला का शव देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने ग्रामीणों और पुलिस की घटना की जानकारी की। सूचना पर सीओ देश दीपक सिंह, थानाध्यक्ष अशोक कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और महिला के शव को कब्जे में लिया। करीब 35 वर्षीय महिला की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सूचना एएसपी संजीव बाजपेयी फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए नमूने भी लिए। हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास सर्च अभियान चलाया, लेकिन पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शव को जांच के लिए कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महिला के बाएं हाथ पर लिखा है विपिन
नजीबाबाद। महिला चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। जैसे किसी धारदार हथियार से चेहरे को गोदा गया हो। महिला की पहचान नहीं हो सकी। महिला ने काली साड़ी और गोल्डन ब्लाउज पहना हुआ है। महिला के बाएं हाथ पर विपिन और दाहिने हाथ पर ओम लिखा हुआ है।

- जालपुर के निकट नहर पुलिया के नीचे महिला का शव मिला है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। आसपास के थानों से गुमशुदगी की जानकारी की जा रही है। महिला की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस जांच कर रही है। - देश दीपक सिंह, सीओ, नजीबाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed