फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman who went to throw garbage goes missing, rumours of leopard carrying her away spread

Bijnor News: कूड़ा फेंकने गई महिला लापता, गुलदार के उठाकर ले जाने का शोर मचा

Wed, 12 Nov 2025 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 12 Nov 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Woman who went to throw garbage goes missing, rumours of leopard carrying her away spread
किरतपुर। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे घर की साफ-सफाई कर कूड़ा गांव के बाहर खेत में डालने गई एक 35 वर्षीया लापता हो गई। गुलदार द्वारा महिला को उठा ले जाने का शोर मचने पर गांव में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस और वन कर्मी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ जंगल में उसकी तलाश करते रहे। शाम को महिला के देहरादून में होने का पता लगा तो पुलिस उसे लेने के लिए देहरादून रवाना हो गई।
विज्ञापन

बताया गया कि महिला रोजाना की तरह घर से निकला कूड़ा फेंकने के लिए गांव से बाहर गई थी। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आई तो परिजनों चिंता हुई और महिला के पति ने खेत पर जाकर देखा। वहां कूड़े की बाल्टी और महिला का शॉल पड़ा मिला। यह देख उसने शोर मचा दिया। इस पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। महिला को गुलदार द्वारा उठाकर ले जाने की बात कही गई तो सूचना वन विभाग और स्थानीय पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग से डिप्टी रेंजर नीतीश कुमार और थाना प्रभारी पुष्पा देवी घटना स्थल पर पहुंचे। आसपास खेतों में कहीं भी गुलदार के घसीटने के निशान नहीं मिले। वन विभाग की टीम और ग्रामीण लाठी-डंडे लिए महिला को खेतों में तलाश करते रहे।

सीओ नजीबाबाद नितीश सिंह ने बताया कि परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी। ग्राम प्रधान ने पुलिस को महिला के देहरादून में होने की जानकारी दी। पुलिस टीम महिला को लेने देहरादून चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed