फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman who came for eye operation turned out to be corona infected

आंख के ऑपरेशन के लिए आई महिला निकली कोरोना संक्रमित

Fri, 17 Dec 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Woman who came for eye operation turned out to be corona infected
आंख के ऑपरेशन के लिए आई महिला निकली कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में 82 दिन बाद कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दी है। कोतवाली देहात के एक गांव निवासी महिला कोरोना संक्रमित मिली है। हालांकि महिला में कोई लक्षण नहीं है। महिला को घर में ही आइसोलेट किया गया है। उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
जिले में 29 सितंबर के बाद से कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला था। ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद से जिले में कोरोना से जंग की पूरी तैयारी की जा चुकी है। जिला अस्पताल में बुधवार को एक महिला आंख के ऑपरेशन के लिए आई थी। महिला की कोरोना की जांच की गई तो एंटीजन जांच में वह संक्रमित मिली। हालांकि महिला में कोरोना संक्रमण का कोई लक्षण नहीं था। महिला को उसके घर में ही क्वारंटीन किया गया है। उसके परिवार के सदस्यों के अलावा संपर्क में आए बाकी लोगों की भी कोरोना संक्रमण की जांच की जाएगी। साथ ही ओमिक्रॉन का पता लगाने के लिए महिला की सैंपलिंग फिर से की जा सकती है।
विज्ञापन

डा.बीएस रावत ने बताया कि ओमिक्रॉन का पता जीनोम सीक्वेंस से चलता है। महिला के स्वास्थ्य पर नजर रखी जाएगी। एसीएमओ डॉ.एसके निगम ने बताया कि महिला को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम चौकस है। उसके परिजनों की भी सैंपलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग भूले लोग
कोरोना ने फिर से दस्तक दी गई और संक्रमण को बढ़ाने के लिए बाजार में लापरवाही भी जमकर हो रही है। मास्क का प्रयोग दस प्रतिशत से भी कम लोग कर रहे हैं। बच्चों को भी मास्क नहीं लगाए जा रहे हैं। जिला व निजी अस्पतालों में भी मरीज बिना मास्क के ही आते हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed