फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman Strangled to Death for Giving Birth to a Girl in Bijnor, Husband and Mother-in-law Arrested

Bijnor: बेटी हुई तो आंखों में खटकने लगी बहू! विवाहिता की गला दबाकर हत्या, आरोप पति और सास पर

Mon, 28 Jul 2025 02:22 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 28 Jul 2025 02:22 PM IST
सार

बिजनौर जिले के धामपुर क्षेत्र में बेटी जन्म के बाद विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतका के परिजनों का आरोप है कि पति व सास ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया और शव का चुपचाप अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Woman Strangled to Death for Giving Birth to a Girl in Bijnor, Husband and Mother-in-law Arrested
विवाहिता का फाइल फोटो व विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जिले के धामपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बेटी जन्मने के बाद विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान रूबी चौहान के रूप में हुई है, जिसकी शादी डेढ़ वर्ष पूर्व गजरौला निवासी मुकुल चौहान से हुई थी।

विज्ञापन


रूबी की मां सुमित्रा देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने शादी में सामर्थ्य अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन मुकुल शराब का आदी था और अक्सर रूबी के साथ मारपीट करता था। लगभग दो सप्ताह पूर्व रूबी ने एक बेटी को जन्म दिया था, जिससे पति और ससुराल पक्ष नाराज रहने लगे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP News: ड्रोन को देखते ही युवक ने छत पर चढ़कर कर दी फायरिंग, मेरठ के 12 गांवों में दहशत का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि शनिवार रात मुकुल ने रूबी की गला दबाकर हत्या कर दी और मामले को छिपाने के लिए बिना किसी को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर डाला। जब पड़ोसियों से सूचना मिली तो मृतका के परिजन पुलिस के साथ श्मशान घाट पहुंचे, लेकिन तब तक केवल अस्थियां ही शेष थीं।

फॉरेंसिक टीम ने मौके से अस्थियां जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पति मुकुल चौहान और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडे ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच के बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed