{"_id":"62fd3967a46aa573432b9127","slug":"woman-murdered-by-strangulation-with-rope-bijnor-news-mrt601456554","type":"story","status":"publish","title_hn":"रस्सी से गला घोंट कर महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रस्सी से गला घोंट कर महिला की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रस्सी से गला घोंट कर महिला की हत्या
बिजनौर। एक महिला की हत्या कर शव को सड़क किनारे गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। गले में रस्सी मिली है। आशंका जताई जा रही है कि रस्सी से गला घोंट कर उसकी हत्या की गई है। हालांकि शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बुधवार को शहर कोतवाली क्षेत्र में जहानाबाद जलीलपुर मार्ग पर छोइया नदी पुल के पास गन्ने के खेत में एक महिला का शव पड़ा मिला। जिसकी उम्र करीब 25 साल आंकी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। सीओ सिटी अनिल कुमार और प्रभारी निरीक्षक रवींद्र वशिष्ठ ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान के प्रयास किए। महिला की हत्या कर शव को सड़क किनारे गन्ने के खेत में फेंक दिए जाने की आशंका जाहिर की जा रही है। वहीं महिला के गले में रस्सी भी उलझी हुई मिली है, जिससे रस्सी से गला घोंट दिए जाने का अनुमान पुलिस ने लगाया है। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र वशिष्ठ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्ट्या लग रहा है कि कहीं और हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। पड़ताल के लिए दो टीमों को लगाया गया है।