फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman Missing for Two Days Found Dead, Family Alleges Husband Burned Body to Hide Murder

Bijnor: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति पर हत्या कर शव जलाने का आरोप, दो दिन से थी लापता

Wed, 20 May 2026 04:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 20 May 2026 04:34 PM IST
सार

स्योहारा के गांव बेरखेड़ा में 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Woman Missing for Two Days Found Dead, Family Alleges Husband Burned Body to Hide Murder
महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव बेरखेड़ा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मायके पक्ष ने महिला के पति और ससुराल वालों पर हत्या कर शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


दो दिन पहले पति-पत्नी में हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार गांव बेरखेड़ा निवासी 35 वर्षीय पिंकी देवी पत्नी सुनील कुमार रविवार रात से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। बताया जा रहा है कि घटना से दो दिन पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान पति सुनील ने पिंकी की पिटाई कर दी थी। मारपीट के कारण उसकी हालत बिगड़ने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: हॉस्टल की लॉबी में मिली एमबीए छात्रा की लाश, चेहरे पर गंभीर चोट से मची सनसनी, सहारनपुर निवासी थी अनु

विज्ञापन
विज्ञापन

मौत के बाद चुपचाप कर दिया अंतिम संस्कार
मायके पक्ष का आरोप है कि पिंकी की मौत होने के बाद पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने बिना किसी सूचना के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जब यह जानकारी मायके पक्ष को मिली तो उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।

पुलिस कर रही मामले की जांच
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी धामपुर अभय कुमार पांडे और थाना प्रभारी संजय कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार मामला प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत हो रहा है। पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

तीन बच्चों की मां थी मृतका
बताया जा रहा है कि मृतका पिंकी देवी की शादी वर्ष 2013 में हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं। घटना के बाद से मायके पक्ष में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed