{"_id":"581399524f1c1b250ebc1cb9","slug":"woman-injured-in-the-accident-including-three","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में महिला समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में महिला समेत तीन घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 29 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में खेड़की चौराहे पर सड़क हादसे में दो महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कार सवार युवकों ने ही जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। मोहल्ला ज्ञान विहार निवासी चंद्रपाल का पुत्र विपुल चौधरी व खत्रियान निवासी कमलेश व नवाब का अहत्ता निवासी सरोज शुक्रवार की सुबह बाइक से गांव धर्मनगरी में विधायक रुचिवीरा के यहां काम करने जा रहे थे। दोनों महिला व व्यक्ति विधायक के यहां कार्य करते हैं। जब वह तीनों बैराज रोड स्थित खेड़की चौराहे पर पहुंचे तो भरत विहार के कार सवार तीन युवकों ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार युवकों ने ही दोनों महिला व व्यक्ति को अपनी कार में बैठाकर जिला अस्पताल भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। चिकित्सकों ने तीनों घायलों की हालत सही बताई है।
विज्ञापन