{"_id":"66e720dae4d60dcc6906592c","slug":"woman-home-guard-caught-holding-hand-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-130903-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: महिला होमगार्ड का हाथ पकड़ने वाला दबाेचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: महिला होमगार्ड का हाथ पकड़ने वाला दबाेचा
विज्ञापन
धामपुर। पुलिस ने मोहल्ला इंदिरा नगर कॉलोनी निवासी मोहन पुत्र उदयराज सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वम कुमार ने बताया कि मोहन पिछले कई दिन से एक महिला होमगार्ड का पीछा कर रहा था। महिला होमगार्ड ने डांट फटकार कर उसकी पुलिस में शिकायत की थी। रविवार को उसने सीओ कार्यालय में ड्यूटी पर जाते वक्त महिला होमगार्ड का रास्ते में हाथ पकड़ लिया। दोस्ती करने की बात कही। नहीं करने पर धमकी दी। महिला होमगार्ड में इस दौरान शोर मचा दिया। आसपास के लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और मारपीट करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
रामगंगा कॉलोनी में खड़ा पिलखन का पेड़ काटा
धामपुर। रामगंगा कॉलोनी निवासी सींच पर्यवेक्षक खूब सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि रामगंगा कॉलोनी में एक विशालकाय पिलखन का पेड़ खड़ा था। इसे शनिवार की रात काट लिया गया। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।