फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman dies after falling from bike after her scarf gets stuck in its wheel

Bijnor News: बाइक के पहिए में दुपट्टा फंसने से गिरी महिला की मौत

Tue, 03 Mar 2026 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling from bike after her scarf gets stuck in its wheel
अफजलगढ़/कादराबाद। पति व बच्चों के साथ होली पर बाइक से घर आ रही सोनिका (30) पत्नी दीपक निवासी हिदायतपुर चौहड़वाला की पहिए में दुपट्टा फंसने से सड़क पर गिरकर मौत हो गई। हादसा मंगलवार की सुबह भूतपुरी पुल के पास हुआ। बाइक गिरने से दो बच्चे चोटिल हो गए। उनका सीएचसी में उपचार कराया गया। दुर्घटना से होली पर्व की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन


गांव निवासी दीपक सीआरपीएफ में हैं। उनकी तैनाती छत्तीसगढ़ में है। उनकी पत्नी सोनिका अपने दो बच्चों अनामिका (4) तथा रिषभ (6) के साथ धामपुर में किराये के मकान में रह रही थी। होली पर दीपक छुट्टी लेकर घर धामपुर आए थे। मंगलवार को पत्नी व दोनों बच्चों के साथ बाइक से अपने गांव हिदायतपुर चौहड़वाला आ रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग 734 स्थित भूतपुरी रामगंगा नदी के पुल के समीप बाइक पर पीछे बैठी सोनिका का दुपट्टा पिछले पहिए में फंस गया। बाइक गिरने से चारों सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। राहगीरों की मदद से 108 एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक ने सोनिका को मृत घोषित कर दिया। अनामिका व रिषभ का उपचार कर घर भेज दिया गया। घटना की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। मां की मौत से दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुरोध पर शव उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed