{"_id":"6144da5c8ebc3eb3b354b8e2","slug":"woman-commits-suicide-by-hanging-bijnor-news-mrt556698041","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
स्योहारा (बिजनौर)। गांव रूपपुर निवासी महिला ने मुरादाबाद में किराए के मकान में पति से विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार रात महिला का शव गांव में आने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के मायके वालों ने पति पर दहेज के लिए हत्या करने के आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
गांव रूपपुर शाहपुर निवासी जोगेंद्र प्रजापति पुत्र रामदास सिंह प्रजापति काफी समय से बच्चों व पत्नी रीना के साथ मुरादाबाद के मझौला में किराए के मकान में रह कर एक कारखाने में नौकरी कर रहा था। कुछ समय से पति-पत्नी में नाराजगी चल रही थी। बुधवार रात जब जोगेंद्र घर पहुंचा तो रीना पंखे से लटकी मिली। सूचना मृतका के मायके गांव जटपुरा थाना संभल को भी दी गई। अंतिम संस्कार के लिए रीना के शव को गांव लाया गया था। जहां उसके मायके वालों ने पति जोगेंद्र पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। जानकारी मिलने पर सीओ अजय अग्रवाल, थानाध्यक्ष आशीष तोमर गांव पहुंचे। मृतका के परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के भाई की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस ने पति जोगेंद्र को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष आशीष कुमार तोमर का कहना है कि मृतका के मुरादाबाद में आत्महत्या करने बात सामने आ रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।