फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman alleges harassment, case registered against ten

Bijnor News: महिला ने प्रताड़ित करने के आरोप लगाए, दस पर केस दर्ज

Wed, 20 Nov 2024 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Woman alleges harassment, case registered against ten
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेहड़। गांव प्रेमनगर पुक्खेवाला निवासी एक महिला ने ससुराल वालों पर पांच लाख रुपये के लिए मानसिक, शारीरिक प्रताड़ित करने का आरोप लगाए। न्यायालय के आदेश पर दस आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
गांव प्रेमनगर पुक्खेवाला निवासी टीना पुत्री मोमराज सिंह ने बताया कि उसका विवाह 9 दिसंबर सन् 2022 को हिंदू रीति-रिवाज के साथ प्रिंस कुमार पुत्र बृज कुमार निवासी गजुपुरा थाना धामपुर के साथ हुआ था। श ादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले पांच लाख नकदी की मांग को लेकर उससे मारपीट करने लगे। मांग पूरी न होने ससुरालजनों ने 26 अक्टूबर 2023 को मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से पीड़िता अपने मायके में रह रही है। महिला ने बताया कि पांच सितंबर 2024 को सभी आरोपी जबरन घर में घुस आए।
विज्ञापन

इसे बाद पति ने गला दबाकर मारने, देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। परिजनों और पड़ोसियों ने किसी तरह बचाया। पुलिस के कोई कार्रवाई नहीं करने पर उसने न्यायालय का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पति प्रिंस कुमार, ससुर बृज कुमार, सास कुसुम, देवर देवराज, ननद रेनू, मोनिका, जस्सी, ननदोई ललित निवासी तिबड़ी, ननदोई गुरमीत निवासी बंजारों का टांडा थाना बढ़ापुर, ममेरे ससुर बिट्टू निवासी मुरादाबाद के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed