Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman Allegedly Thrown Out of Home After Sterilization Surgery in Bijnor UP

Bijnor: नसबंदी कराई तो टूटा रिश्ता, पत्नी को पीटकर घर से निकाला, पति पर उत्पीड़न का आरोप

Fri, 22 May 2026 06:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 22 May 2026 06:07 PM IST
सार

बिजनौर के नहटौर क्षेत्र में नसबंदी ऑपरेशन कराने के बाद महिला को कथित रूप से पति ने पीटकर घर से निकाल दिया। महिला ने लंबे समय से मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Woman Allegedly Thrown Out of Home After Sterilization Surgery in Bijnor UP
पति-पत्नी में विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जिले के नहटौर क्षेत्र के एक गांव में नसबंदी ऑपरेशन कराने के बाद महिला को कथित रूप से पति द्वारा मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पति पर लंबे समय से मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Authority News: व्हीलर्स क्लब और रेस क्लब पर एक्शन की तैयारी, जीटीबी स्कूल को भी दिया जा चुका नोटिस

विज्ञापन
Trending Videos

शराब के नशे में करता था मारपीट का आरोप
महिला का आरोप है कि उसका पति शराब पीने का आदी है और अक्सर नशे की हालत में उसके साथ गाली-गलौज तथा मारपीट करता है। परिवार में लंबे समय से तनाव का माहौल बना हुआ था। पीड़िता के अनुसार गुरुवार को उसने सरकारी अस्पताल में नसबंदी का ऑपरेशन कराया था।

घर लौटने के बाद पति ने इसी बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि उसने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की और विरोध करने पर उसे घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

भाई से भी की मारपीट
महिला ने बताया कि शुक्रवार सुबह उसका भाई उसका हालचाल जानने के लिए घर पहुंचा था। आरोप है कि पति ने उसके साथ भी अभद्र व्यवहार किया और मारपीट कर दोनों को वहां से भगा दिया। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

पुलिस से कार्रवाई की मांग
पीड़िता का कहना है कि उसे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता है और वह चाहती है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं, पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed