{"_id":"57d5a7f14f1c1bbc61318db7","slug":"with-cheers-and-goodbyes","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयकारों के साथ किया विदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयकारों के साथ किया विदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 12 Sep 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में रविवार को गणेश विसर्जन शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में गणेश चतुर्थी पर स्थापित की गई भगवान गणेश की मूर्ति को धूमधाम से विसर्जित किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के जयकारों के बीच एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए धूमधाम से शोभायात्रा निकाली।
मोहल्ला भाटान, सर्राफा बाजार और साई मंदिर पर भगवान गणपति की पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा शुरू हुई। सर्राफा बाजार में चंद्रमोहन शास्त्री, साई मंदिर में पूरनचंद्र शास्त्री ने मंत्रोच्चारण किया। भगवान गणेश की मूर्ति को रथ पर विराजमान किया गया। श्रद्धालुओं ने गणेश भक्ति से ओतप्रोत गीतों पर जमकर डांस किया और एक दूसरे को रंग लगाया। शोभायात्रा में भगवान शिव, शंकर पार्वती, राधा-कृष्ण आदि की शोभायात्रा शामिल रहीं। शोभायात्रा तहसील चौराहा, मुख्य बाजार, सिविल लाइंस, शास्त्री चौक, जजी चौक होते हुए प्रदर्शनी चौक पहुंची। वहां से श्रद्धालु वाहनों से रवाना हुए। भगवान गणेश की मूर्ति को गंगा बैराज से आगे नहर में विसर्जित किया जाएगा। इस दौरान अखिल अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, राजेेंद्र गौतम, डॉ. विजेंद्रपाल सिंह, राहुल, अनुज गुप्ता, राजेंद्र कश्यप, अरविंद अग्रवाल, जंगबहादुर वर्मा, विश्वास पाटिल, दीपक पाटिल, अशोक अग्रवाल, नीरज तुली आदि मौजूद रहे।