{"_id":"604a5c9a8ebc3e8d2c631a32","slug":"wished-for-happiness-and-prosperity-by-doing-jalabhishek-bijnor-news-mrt52949344","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात ही झांकी निकालकर महादेव का किया अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात ही झांकी निकालकर महादेव का किया अभिषेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलाभिषेक कर मांगी सुख समृद्धि की कामना
अफजलगढ /रेहड़। महाशिवरात्रि पर नगर व क्षेत्र में शिवरात्रि का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। शिवभक्तों ने विभिन्न शिवालयों में पहुंचकर भगवान शंकर को जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, फल, दूध आदि चढ़ाकर सुख समृद्धि की कामना की।
बुधवार रात 12 बजे के बाद से ही शिवभक्त जयकारों के साथ कांवड़ों की झांकी निकालने शुरू कर दी और शिवभक्तों का मंदिर में आना शुरू हो गया। हरिद्वार से कांवड़ में जल लाने वाले सैकड़ों शिवभक्तों ने नगर के बड़ा शिव मंदिर, छोटा शिव मंदिर व गौरी शंकर मंदिर में पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। इसके अलावा गांव अनवरपुर चंडिका भूतल शिव मंदिर, आलमपुर गावंडी, शाहपुरजमाल, भूतपुरी, कादराबाद, नवाबपुरा आदि सहित रेहड़ कासमपुरगढ़ी के पीपल वाले मंदिर, सिद्धबली मंदिर, दुर्गा मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर व शिवालयों में भी जलाभिषेक किया।