फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Will make Uttar Pradesh a green state: Yogi

उत्तर प्रदेश को हरित राज्य बनाएंगे: योगी

Sun, 23 Jul 2023 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Will make Uttar Pradesh a green state: Yogi
बिजनौर में विदुर कुटी के पास वृक्षारोपण महा​​भियान कार्यक्रम में उमड़ी भीड़।
बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में इस बार भी 35 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे। हर व्यक्ति को एक-एक पौधा लगाना चाहिए। हमें पौधरोपण अभियान को जनआंदोलन बनाना होगा, इससे हमारा प्रदेश हरित प्रदेश बन जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों में प्रदेश में 131 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन


शनिवार को विदुरकुटी पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वन महोत्सव अब जनआंदोलन का स्वरूप ले चुका है। पर्यावरण एवं जीवन की सुरक्षा के लिए पौधरोपण करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण अभियान में हर व्यक्ति एक पौधा जरूर लगाए। किसान अपने खेतों की मेड़ पर पौधे लगाएं। किसानों, छात्रों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पौधरोपण के लिए निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश वृक्षारोपण कार्यक्रम में एतिहासिक उपलब्धि की तरफ बढ़ रहा है, यह कार्यक्रम प्रदेश में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।
विज्ञापन


- दुर्योधन का माल-पोहा छोड़ भगवान श्रीकृष्ण ने खाया था साग
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बिजनौर जिले की धरती बहुत पावन है। यहां का इतिहास पांच हजार साल से भी प्राचीन है। यहां महर्षि कण्व का आश्रम भी है और महात्मा विदुर की साधना स्थली विदुरकुटी के रूप में आज भी हमारे गौरवान्वित करने वाले इतिहास की गवाही दे रही है। हम भारत के इतिहास की धरती पर है। गंगा नदी देव नदी है। गंगापुत्र भीष्म ने अपना बचपन इसी धरती पर बिताया था। भगवान श्रीकृष्ण ने भी दुर्योधन का माल-पोहा छोड़कर कहा था हमें तो महात्मा विदुर का शाक-भाजी ही पसंद है, क्योंकि उसमें सात्विकता है। यह वही धरती है, जिसने महात्मा विदुर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मेडिकल कॉलेज के बाद महात्मा विदुर के नाम पर विद्यालय
सीएम योगी ने कहा कि पहले हम इससे पहले बिजनौर में महात्मा विदुर के नाम पर मेडिकल कॉलेज खोल चुके हैं, जिसमें अगले सत्र से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। उसमें बिजनौर ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड वासियों को भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। अब उन्हीं के नाम पर महात्मा विदुर राजकीय संस्कृत माध्यमिक विद्यालय खोला है।

- पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा विदुरकुटी
सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि विदुरकुटी को विकसित किया जा रहा है। यहां पर नक्षत्र वाटिका, जैविक पार्क विकसित किए जा रहे हैं। गंगा की धारा भी आ रही है। अब इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। लोग दूर-दूर से आकर यहां अपने इतिहास को जानेंगे और इस पावन धरा को देखेंगे।

- आज कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई : योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कहा कि प्रदेश में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। कोई व्यक्ति सुरक्षा चक्र में सेंध लगाने की हिम्मत नहीं करता। प्रदेश में आज उत्तर प्रदेश पर्यटन, उद्योग, विज्ञान, कृषि सहित सभी क्षेत्रों में विकास और उन्नति के नए आयाम तय कर रहा है और देश एवं विदेश के उद्योग बंधु यहां पूंजी निवेश करने में उत्साहित है।- हर व्यक्ति को एक-एक पौधा लगाने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed