{"_id":"624498886540de45e217f307","slug":"will-make-society-aware-by-taking-out-cycle-tour-nazibabad-news-mrt5824990161","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल यात्रा निकाल समाज को करेंगे जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल यात्रा निकाल समाज को करेंगे जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइकिल यात्रा निकाल समाज को करेंगे जागरूक
नजीबाबाद। नमो फाउंडेशन सहित आठ स्वयंसेवी संस्थाएं पर्यावरण संरक्षण साइकिल यात्रा के माध्यम से पर्यावरण, जल संरक्षण और पॉलिथीन उन्मूलन के लिए समाज को जागरूक करेंगी।
नमो फाउंडेशन के सचिव सुशील राजपूत, रवींद्र काकरान, मनोज कुमार, दिनेश खन्ना और पवन शर्मा के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण साइकिल यात्रा नजीबाबाद से बिजनौर के लिए रवाना हुई। एसबीआई मेन मार्केट के सहयोग से आयोजित यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसबीआई प्रबंधक वेद वर्मा, धर्मेंद्र कुमार, ललित कुमार, विजय सिन्हा, पूजा सिंह और निकिता पुंडीर ने संयुक्त रूप से मालगोदाम तिराहे से पर्यावरण संरक्षण यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। नमो फाउंडेशन के रवींद्र काकरान ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण साइकिल भ्रमण का शुभारंभ 26 मार्च को नोएडा से किया गया था। यात्रा नरोरा बुलंद शहर पहुंचकर 13 अप्रैल को संपन्न होगी। ‘पेड़ लगाओ, पानी बचाओ’, ‘पॉलिथीन हटाओ’ उद्घोष के साथ साइकिल यात्रा के दौरान नमो फाउंडेशन सहित अभियान में शामिल स्वयंसेवी संस्थाएं नुक्कड़ संगोष्ठियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करेंगी। नमो फाउंडेशन के अतिरिक्त अभियान में नीर, जल अधिकार, सफल, नीरा फाउंडेशन, राष्ट्रीय ज्योतिष परिषद और हरितिमा पर्यावरण संस्था पर्यावरण संरक्षण जागरुकता अभियान में शामिल हैं।