फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Will be demolished under construction house

गिराया जाएगा निर्माणाधीन मकान

Wed, 13 Dec 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 13 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Will be demolished under construction house
बहादरपुर सरफुद्दीन में मकान को देखकर नाराज होते डीडीओ। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मिट्टी (गारा) से बनाए जा रहे मकान को गिराकर दोबारा बनाने के लाभार्थी को निर्देश दिए गए। इसके अलावा दो लाभार्थियों को मानक का ध्यान न रखने पर नोटिस जारी किए गए। दो शौचालय निर्माण में मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री न लगाए जाने पर ग्राम प्रधान से रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन


नजीबाबाद तहसील के ब्लॉक किरतपुर के गांव बहादरपुर सरफुद्दीन में बुधवार को जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार ने आवास एवं शौचालय निर्माण का निरीक्षण किया। गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थी किशन देई के नाम स्वीकृत आवास एक माह पहले बनना शुरू हुआ था। डीडीओ मौके पर पहुंचे, तो राज मिस्त्री मकान की चिनाई मिट्टी से करता मिला। डीडीओ ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लाभार्थी को बुलाकर उनसे नाराजगी जताई। डीडीओ ने लिंटर तक बने मकान को गिराकर उसे नए सिरे से    सीमेंट-रेत से चिनवाकर पक्का बनाने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन


मिट्टी से मकान की चिनाई को गंभीरता से लेते हुए डीडीओ ने अन्य लाभार्थियों के मकानों का भी निरीक्षण किया, तो दो लाभार्थियों नीलम व ऊषा के मकानों का निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं मिला। डीडीओ द्वारा लाभार्थियों को नोटिस जारी किए गए। डीडीओ ने आवास के अलावा शौचालयों का भी निरीक्षण किया। तो लाभार्थी वेदपाल व राजदुलारी के शौचालय निर्माण में खामियां मिलने पर ग्राम प्रधान मुन्ना सिंह से रिकवरी के लिए कहा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed