फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wildlife conservation campaign brought colour, increased population of tigers

वन्यजीव संरक्षण की मुहिम लाई रंग, बाघों का बढ़ा कुनबा

Thu, 07 Apr 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Wildlife conservation campaign brought colour, increased population of tigers
कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में शावकों के साथ घूमती बाघिन। - फोटो : DHAMPUR
वन्यजीव संरक्षण की मुहिम लाई रंग, बाघों का बढ़ा कुनबा
विज्ञापन

कालागढ़। कालागढ़ क्षेत्र में वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण के लिए चलाई जा रही मुहिम वन्यजीवों के लिए खुशहाली लेकर आई है। वनों में बाघिन चार शावकों के साथ देखी जा रही है। कार्बेट टाइगर रिजर्व के वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण के लिए 1960 के दशक से ही काम किया जा रहा है। 1973 में कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में कालागढ़ में ही रॉयल बंगाल टाइगर के बच्चे छोड़े गए थे। 1973 से वन संरक्षण अधिनियम के तहत वन एवं वन्यजीवों का संरक्षण शुरू कर दिया गया था।
वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1980 पारित हो जाने के बाद कालागढ़ क्षेत्र में वन्यजीवों के संरक्षण के लिए जोर दिया गया। क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयां स्थापित न हो सकीं, जिसके चलते यह क्षेत्र शुद्ध पर्यावरण का क्षेत्र बना रहा। कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों के बीच से होकर बह रही राम गंगा नदी वनों एवं वन्यजीवों के लिए प्राण दायिनी या लाइफ लाइन कही जा सकती है। दूसरी ओर शिवालिक पर्वत मालाओं की घाटी का आंचल वन्यजीवों की अठखेलियों का स्वच्छंद प्राकृतिक वास बना है। नदी के जल में जहां वनों को हरियाली, जमीन को नमी प्रदान की, वहीं वन्यजीवों को पर्याप्त जल जंगल में ही मिल गया। स्वच्छ पर्यावरण एवं निर्मल जल के बीच वन्यजीवों की दुनिया खुशहाल हो गई। कालागढ़ में इन दिनों एक बाघिन चार शावकों के साथ देखी जा रही है। दूसरी ओर कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में एक दूसरी बाघिन भी चार शावकों के साथ दिखाई दी है। चार-चार शावकों के साथ बाघिन दिखाई देने को वन विभाग बहुत ही अच्छा लक्षण मान रहा है। वन्यजीवों के संरक्षण में यह एक बड़ी बात है। अक्सर बाघिन के शावकों में से एक या दो ही शावक जीवित बच पाते थे, लेकिन अब यह संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

आने वाले समय में और बेहतर परिणाम मिलेंगे
कालागढ़ के उप प्रभागीय वन अधिकारी एवं कार्बेट टाइगर रिजर्व के पार्क वार्डन रमाकांत तिवारी ने बताया कि चार-चार शावकों के साथ बाघिन का दिखाई देना उनके जीवन व्यवहार में परिवर्तन को दर्शाता है। अब बाघ शावकों पर हमला कर उनको नुकसान नहीं पहुंचा रहे हैं। वनों में उनके लिए पर्याप्त भोजन मौजूद है। शाकाहारी जीवों पर ही वह अब निर्भर होते नजर आ रहे हैं। वह अपनी प्रजाति का शिकार नहीं कर रहे हैं। आने वाले समय में होने वाली गणना में वन्यजीवों के परिवारों के अच्छे परिणाम मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
231 बाघ दर्ज हैं गणना में
कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में बाघों की बड़ी संख्या है। मार्क वार्डन का कहना है की 2018 में जो गणना की गई थी उस में बाघों की संख्या 231 थी। उससे पूर्व की गणना में 214 बाघ दर्ज हो पाए थे। हालांकि कार्बेट लैंडस्केप (आसपास का वन क्षेत्र) में यह संख्या 250 से भी अधिक हो गई थी। बाघों के मामले में कालागढ़ के जंगल किसी परिचय के मोहताज नहीं है। नई गणना में इस बार अच्छे परिणाम आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed