फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   wife took poison After death of her husband in bijnor

साथ जिएंगे साथ मरेंगे: पति की मौत के बाद जहर खरीद कर लाई पत्नी, फिर उठाया खौफनाक कदम

Sat, 07 May 2022 09:05 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नहटौर(बिजनौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नहटौर(बिजनौर) Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 07 May 2022 09:05 PM IST
सार

एक रिकॉर्डिंग सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ जीने मरने की बात कह रही है। पति से किए गए वायदे को वह पूरा करने की बात कह रही है। 

विज्ञापन
wife took poison After death of her husband in bijnor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साथ जिएंगे साथ मरेंगे की कसमें खाने वाली एक महिला ने पति की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद जहरीले पदार्थ का सेवन कर खुदकुशी कर ली। महिला के फोन रिकॉर्डिंग से इसका खुलासा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

विज्ञापन


गांव कासमपुर लेखराज निवासी विपिन सैनी की करीब सात वर्ष पूर्व गांव बल्दिया की आंचल सैनी से शादी हुई थी। उनके कोई संतान नही थी। बताया जाता है कि करीब 50 दिन पूर्व उसके पति विपिन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक वह तब से ही परेशान चल रही थी।

विज्ञापन

सामने आई एक रिकॉर्डिंग
पति की मौत के कुछ दिन ही वह जहरीला पदार्थ खरीद कर ले आई थी। एक रिकॉर्डिंग सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ जीने मरने की बात कह रही है। इसके साथ ही पति से किए गए वायदे को वह पूरा करने की बात कह रही है। 

ससुरालियों पर मारने का आरोप
उधर, मायकेवालों की कुछ महिलाओं ने हंगामा भी किया और ससुरालियों पर मारने का भी आरोप लगाया। कुछ देर तक शव को अंतिम संस्कार के लिए नहीं ले जाने दिया। बाद समझाने पर महिलाएं शांत हुई। कोतवाल सतेंद्र सिंह का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed