फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   wife badly burnt her husband body with cigarette and tried to cut private parts with knife In Bijnor

दरिंदगी की हदें पार: बेरहम पत्नी... बेबस पति और तार-तार हुई रिश्तों की मर्यादा; ऐसे बेपर्दा हुआ क्रूरता का राज

Mon, 06 May 2024 11:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 06 May 2024 11:11 AM IST
सार

बिजनौर के स्योहारा से बेरहम पत्नी और बेबस पति के बीच हुई घटना ने रिश्तों की मर्यादा को भी तार-तार कर दिया। पत्नी ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। पति का शरीर सिगरेट से बुरी तरह दागा। चाकू से पति का नाजुक अंग काटने का प्रयास किया।

विज्ञापन
wife badly burnt her husband body with cigarette and tried to cut private parts with knife In Bijnor
बेबस पति और बेरहम पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेरहम पत्नी और बेबस पति के बीच घटित अमानवीय पूरे घटनाक्रम ने रिश्तों की मर्यादा को भी तार-तार कर दिया। इंसानी सनक और दिमाग पर तारी नशे के फितूर ने हर किसी को झकझोर दिया। पति पर हमलावर हुई नशे में चूर पत्नी के दुस्साहस को देख खुद पुलिस अफसर भी स्तब्ध हैं।
विज्ञापन


गांव चकमहदूद सानी निवासी मन्नान जैदी के साथ हाथ पैर बांध कर साथ पत्नी द्वारा की गई दरिंदगी की इंतहा का ये पहला कारनामा नहीं है। बल्कि, इससे पूर्व भी वह पति मन्नान के साथ नशे की हालत में कई बार उत्पीड़न कर चुकी हैं। 
विज्ञापन


शराब, सिगरेट, गुटखा आदि नशीले पदार्थ की मांग पूरी न होने पर पति मन्नान पर जुल्म की इंतहा हुई हैं। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी शादी के बाद से ही लगातार उसका शोषण करती आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी आंख से बेपर्दा हुआ क्रूरता का राज
पत्नी द्वारा बार-बार प्रताड़ित होने और किसी से शिकायत करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी से आहत मन्नान ने घर के अंदर चोरी छिपे कैमरा लगा दिया था। इस कारण 29 अप्रैल को पत्नी द्वारा किए गए जुल्म की इंतहा कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। 

कैमरे की रिकॉर्डिंग में बिलकुल फिल्मी अंदाज में जबरन नशीला पदार्थ देकर हाथ बांध कर निजी अंग पर चाकू चलाना, जलती सिगरेट से जलाना, गला दबाना आदि साफ दिखाई दे रहा है। घटना की अगर वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं होती तो शायद किसी को घटना पर विश्वास नहीं हो पाता।

शादी का बनाया था दबाव
शादी से पहले आरोपी मेहरजहां ने मन्नान पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने की थाने में एक तहरीर भी दी थी। जिसपर कई दिन तक चली पंचायत के बाद मन्नान के परिजनों ने 17 नवंबर को मन्नान का निकाह आरोपी महिला से करा दिया था।
 

दरिंदगी...सिगरेट से बुरी तरह दागा पति का शरीर
बिजनौर के स्योहारा में एक महिला ने दरिंदगी दिखाते हुए अपने पति के हाथ पैर बांधकर जलती सिगरेट से उसके शरीर को बुरी तरह दागा। चाकू से उसका नाजुक अंग काटने का प्रयास किया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी पत्नी को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

 

ग्राम चक महदूद सानी निवासी साइबर कैफे संचालक मन्नान जैदी ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 17 नवंबर 2023 को प्रेमिका मेहरजहां निवासी ग्राम शफियाबाद के साथ हुई थी। पत्नी की ज़िद पर वह अपने परिवार से अलग होकर किराये के मकान में रहने लगा।

 

शादी के बाद पता चला कि पत्नी शराब, सिगरेट आदि का सेवन करती है। जब उसने विरोध किया तो लड़ाई झगड़ा, शारिरिक-मानसिक उत्पीड़न करने लगी और उसे जान से मारने की फिराक में लग गई।

 

आरोप है कि 29 अप्रैल 2024 की मध्य रात्रि में दूध में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पत्नी मेहरजहां ने उसे पिला दिया। बदहवास होने पर उसके हाथ-पैर बांधकर गला दबाया। चाकू से नाजुक अंग काटने का प्रयास किया।

जलती हुई सिगरेट से उसके नाजुक अंग पर कई जगह दागा। वह तड़पता और चिल्लाता रहा। यह सारी घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। इससे युवक के परिजन आक्रोशित हो गए। घटना की सीसीटीवी फुटेज देखकर पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल दिया है।

 

पीड़ित पति की तहरीर और पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर जबरन जहरीला पदार्थ खिलाने और हत्या के प्रयास आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज आरोपी महिला मेहरजहां को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया गया। न्यायालय ने उसको जेल भेज दिया है।- जीत सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक, स्योहारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed