फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Why objection to people living in India being called Hindus: Pundrik Goswami

नूरपुर - हिंदुस्तान में रहने वालों को हिंदू कहे जाने पर एतराज क्यों : पुंडरीक गोस्वामी

Wed, 01 Mar 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 01 Mar 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Why objection to people living in India being called Hindus: Pundrik Goswami
- कहा - जिस व्यक्ति में सत्य, करुणा, प्रेम व इंसानियत है वही मानव है
विज्ञापन

फोटो समाचार
नूरपुर (बिजनौर)। ग्राम मोरना में चल रहा श्रीमद् भागवत कथा के वाचक आचार्य पुंडरीक गोस्वामी महाराज ने कहा कि जिस व्यक्ति में सत्य, करुणा, प्रेम व इंसानियत है वही मानव है। इन चारों गुणों के बिना मनुष्य पशु के समान है। भारत को हिंदू राष्ट्र कहने में आपत्ति करने वालों पर उन्होंने कहा कि यूरोप में रहने वालों को यूरोपियन, अफ्रीका में रहने वालों को अफ्रीकन कहा जाता है तो हिंदुस्तान में रहने वालों को हिंदू कहे जाने पर एतराज क्यों किया जाता है।

मंगलवार को कथा आरंभ होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आध्यात्म जीवन का सार है। आध्यात्म को अपनाने वाला व्यक्ति कभी दुखी नहीं हो सकता। कहा कि भगवत गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि मनुष्य को फल की चिंता किए बिना कर्म करना चाहिए। सच्चे मन व लगन के साथ कोई कार्य करने से उसका फल जरूर मिलता है। जिस व्यक्ति में करुणा, प्रेम, सत्य व इंसानियत है वही सही मायनों में मानव है। इनके बिना मनुष्य का जीवन पशु के समान है। ओम शब्द की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि ओम संपूर्ण ब्रह्मांड में मौजूद है। उन्होंने कहा कि भारत देश अनेकता में एकता उदाहरण है। जितने पहनावे व बोलियां यहां हैं उतनी विश्व के किसी देश में नहीं हैं। इस दौरान श्रीमद् भागवत कथा के आयोजक इंजीनियर परमवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed