फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   While it does not change the fate of ...

तकदीर बदलने में कुछ देर नहीं लगती...

Tue, 19 Apr 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 19 Apr 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
While it does not change the fate of ...
Qawwal showdown - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर के धामपुर में सैयद मसूद गाजी रहमुतल्ला अलैही बाबा बाले सलार की याद में चलने वाले मेला नेजा में दूसरे दिन कव्वाली मुकाबले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


बाहर से आए मशहूर व मारुफ कव्वालों ने अपने देशभक्ति से ओतप्रोत कव्वालियों को सुनाकर देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। महिला और पुरुष कव्वाल ने एक दूसरे पर जमकर कटाक्ष करते हुए श्रोताओं की वाहवाही लूटते हुए खूब दाद बटोरी।
विज्ञापन


मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा में चल रहे कव्वाली मुकाबले का उद्घाटन दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष इफ्तेखार जैदी ने किया। कव्वाली मुकाबले का आगाज कव्वाल नौशाद साबरी ने सूरज के पलटने में कुछ देर नहीं लगती, पर्वत के फिसलने में कुछ देर नहीं लगती, मजदूर के बच्चों को देखो ना हिकारत से, तकदीर बदलने में कुछ देर नहीं लगती से किया..।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बा वक्तेशाम सूरज में हुकूमत छीन लेता है, सहर होते ही तारों से कयादत छीन लेता है, कि सलीका सीख लो उसकी जमीं पे चलने फिरने का, तकब्बुर करने वालों से वो इज्जत छीन लेता है....।

जवाब में महिला कव्वाला रुखसार साबरी सहारनुपरी ने नाते पाक पेश कर कहा कि मुझे छेड़े ना जमाना मैं हूं नबी की दीवानी, मेरी नस-नस बोले नबी-नबी। अता करता है वो रोजी भी बेशक वो अपने बंदों को, खुदा उस घर में रहमत के फरिश्ते भेज देता है।

बिना जलाए चरागों में रोशनी कर दे, ये उसकी मर्जी है वो चाहे तो मौज भी कर दे। कव्वाली मुकाबले का देर रात तक श्रोताओं ने जमकर लुत्फ उठाते हुए कव्वालों के कलाम पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहटों के बीच खूब दाद देकर हौसलाअफजाई की।


कार्यक्रम की सफलता में मेला नेजा कमेटी के अध्यक्ष विकार अहमद, उपाध्यक्ष चंदन चौधरी, गुड्डू भाई, मोहम्मद नाजिर, फरीद अहमद डॉन, मंसूर अली, इरफान मंसूरी, अशरफ अली, डा. मरगूबुर्रहमान, चौधरी बिटटन, आशू चौधरी, बब्बू भाई आदि का योगदान रहा।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed