{"_id":"68d040cba9acd2177701790d","slug":"wherever-ganga-water-was-found-there-the-dip-of-faith-was-taken-bijnor-news-c-27-1-bij1002-160751-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जहां मिला गंगा जल, वहीं लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जहां मिला गंगा जल, वहीं लगाई आस्था की डुबकी
Sun, 21 Sep 2025 11:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धा ने नहीं मानी रुकावटें, खतरे को चीर कर गंगा स्नान को बढ़े कदम…फोटो आलम फरीदी
जलीलपुर। पितृ विसर्जन अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाढ़ से कटी सड़क के कारण हजारों श्रद्धालु गंगा तक नहीं पहुंच सके। मजबूरी में श्रद्धालुओं ने कटी सड़क के निकट जहां भी पानी दिखाई दिया वहीं आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते गंगा की ओर जाने वाली सड़क पर जाम जैसे हालात रहे।
रविवार को पितृ विसर्जन अमावस्या पर तहसील चांदपुर के शहरों व ब्लाक जलीलपुर क्षेत्र के सैकड़ों गांव के हजारों श्रद्धालुओं ने सुबह चार बजे से गंगा की ओर चलना शुरू कर दिया था। श्रद्धालुओं की भीड़ पांडवनगर पुलिस चौकी के निकट पहुंचकर निराश हो गई। पांडवनगर पुलिस चौकी के निकट बाढ़ के पानी से करीब 40 फीट चौड़ाई में सड़क कट गई है। सड़क कटे स्थान पर चौड़ी व गहरी खाई बनी है। कटी सड़क के कारण हजारों श्रद्धालु गंगा तक नहीं पहुंच सके। मजबूरी में श्रद्धालुओं ने गंगा की मुख्य धारा से पांच किलोमीटर पहले ही कटी सड़क के निकट जहां पानी दिखाई दिया वहीं आस्था डुबकी लगाई। श्रद्धालु की भीड़ के चलते गांव नारनौर से पांडवनगर पुलिस चौकी तक जाम के हालात रहें।