{"_id":"64dd21ae2485f4fd0c0886e4","slug":"when-the-national-anthem-started-the-city-stopped-for-52-seconds-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-9099-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - राष्ट्रगान शुरू हुआ तो 52 सेकेंड के लिए थम गया शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - राष्ट्रगान शुरू हुआ तो 52 सेकेंड के लिए थम गया शहर
Thu, 17 Aug 2023 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- शास्त्री चौक पर सुबह 10:10 मिनट पर शुरू हुआ राष्ट्रगान
- विद्यार्थियों और शहरवासियों ने बनाई मानव श्रृंखला
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अमर उजाला और कृष्णा ग्रुप ऑफ कॉलेजेस ने संयुक्त रूप से स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगान का आयोजन कराया। बिजनौर में शास्त्री चौक पर आयोजित राष्ट्रगान में भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रगान शुरू होते ही, जो जहां था, वह 52 सेकेंड के लिए रुक गया। राष्ट्रगान पूरा होने के बाद भारत माता की जय के नारे लगे।
स्वतंत्रता दिवस पर अमर उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत कृष्णा ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के सहयोग से शास्त्री चौक पर आयोजित राष्ट्रगान मेंं तमाम लोग एकत्र हुए। मंगलवार को सुबह साढ़े नौ बजे से मानव श्रृंखला बननी शुरू हो गई थी। शास्त्री चौक पर नगरवासियों की संख्या बढ़ती गई। इसके बाद 10 बजकर आठ मिनट पर राष्ट्रगान के लिए हूटर बजा। हूटर बजते ही सभी लोग रुक गए। इसके बाद 10 बजकर 10 मिनट पर राष्ट्रगान शुरू हुआ। शहर में 52 सेकेंड के लिए लोग जहां थे, वहीं थम गए।
विज्ञापन
राष्ट्रगान समाप्त होने के बाद भारत माता की जय, शहीदों के नारे लगाए गए। इस दौरान लोग देशभक्ति के रंग में रंगे हुए नजर आए। शास्त्री चौक देशभक्ति गीत भी बजते रहे। इस मौके पर कृष्णा ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के चेयरमैन मनोज राजपूत, संस्थापक निदेशक राजीव कुमार, निदेशक पवन कुमार, अशोक शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन