{"_id":"68a227242e60cb1242099ba7","slug":"when-shri-krishnas-palanquin-started-moving-the-citizens-got-engrossed-bijnor-news-c-27-1-bij1007-157706-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गुलदार ने घर की छत पर बंधी तीन बकरियों को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गुलदार ने घर की छत पर बंधी तीन बकरियों को मार डाला
Mon, 18 Aug 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
बढ़ापुर। ग्राम भोजावाला में गुलदार ने एक ग्रामीण के घर की छत पर बंधी तीन बकरियों को मार डाला।
गांव निवासी हरगोविंद सिंह ने मकान की छत पर टिन शेड डालकर उसमें तीन बकरियां पाल रखीं थीं। उसका परिवार नीचे मकान में रहता है। शनिवार रात गुलदार दीवार फांदकर मकान की छत पर पहुंच गया। गुलदार ने वहां बंधी तीनों बकरियों को मार डाला। एक बकरी को मारकर पास के गन्ने के खेत में ले गया। सुबह जब परिवार के सदस्य छत पर पहुंचे तो उन्हें घटना का पता चला। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने व पीड़ित ग्रामीण को मुआवजा दिलाने की मांग की। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।