फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   When relatives stopped her from studying, the student jumped into the pond

Bijnor News: चंदक - परिजनों ने पढ़ाई से रोका तो छात्रा ने तालाब में लगा दी छलांग

Thu, 27 Apr 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 27 Apr 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
When relatives stopped her from studying, the student jumped into the pond
मंडावर में तालाब में डूबी युवती को बचाने का प्रयास करता युवक।
- छात्रा ने इस बार ही पास की है इंटर की परीक्षा, स्नातक करना चाहती है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंदक (बिजनौर)। इंटर में पास हो चुकी छात्रा ने बुधवार को आत्महत्या करने के इरादे से तालाब में छलांग लगा दी। हालांकि छात्रा को समय रहते तालाब से निकाल लिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दरअसल, छात्रा अब इंटर से आगे की पढ़ाई करना चाह रही थी, लेकिन परिजनों ने उसे पढ़ाने से इन्कार कर दिया था।

मंडावर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी ने कस्बे में स्थित एक इंटर कॉलेज से इंटर की परीक्षा पास की है। बुधवार को उसने अपने परिजनों से आगे भी पढ़ाई जारी रखने की बात की। परिजनों ने उसे आगे पढ़ाने से मना कर दिया। जिससे नाराज होकर छात्रा ने झंडा पार्क स्थित तालाब में छलांग लगा दी। छात्रा को तालाब में छलांग लगाते देख वहां खड़े युवकों ने शोर मचा दिया। आसपास के लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद कुछ युवकों ने तालाब में डूब रही छात्रा को किसी तरह बाहर निकाला। बेहोशी की हालत में कस्बे में स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां से युवती की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उसे बिजनौर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed