फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   When mother-in-law asked to feed the child, the woman climbed to the third floor

सास ने दूध पिलाने को कहा तो तीसरी मंजिल पर जा चढ़ी महिला

Wed, 01 Sep 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
When mother-in-law asked to feed the child, the woman climbed to the third floor
बिजनौर : जलालाबाद में अबोध बच्चे के साथ तीसरी मंजिल से कूदने के लिए बैठी महिला। - फोटो : NAZIBABAD
सास ने बच्चे को दूध पिलाने को कहा तो तीसरी मंजिल पर जा चढ़ी महिला
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद (बिजनौर)। सास ने डेढ़ वर्ष के बच्चे को दूध पिलाने के लिए कहा तो पुत्रवधू ने हंगामा खड़ा कर दिया। महिला बच्चे को गोदी में लेकर मकान की तीसरी मंजिल चढ़ गई और वहां से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। करीब आधा घंटा तक महिला छत की दीवार पर बैठी रही और नीचे जमा लोगों की सांसे अटकीं रहीं। सूचना पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने समझाबुझाकर महिला की नीचे उतारा।

जलालाबाद निवासी महिला का पति मुंबई में कारोबार करता है। तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई है। तीन माह से वह अपनी सास और किशोर उम्र की ननदों के साथ रह रही है। बताया जाता है कि दो दिन पूर्व उसका बेटा रो रहा था। सास ने भूखे बच्चे को दूध पिलाने के लिए कहा तो विवाहिता नाराज हो गई। दो दिन से उसने बच्चे को दूध नहीं पिलाया और स्वयं खाना भी नहीं खाया। परिजनों के समझाने के बाद भी महिला दो दिन से बच्चे सहित भूखी थी। उसकी करीब 13 वर्षीय ननद ने मुंबई में अपने भाई को मामले की जानकारी दी। उसने बहन से मोबाइल पर वीडियो बनाकर भेजने को कहा। जैसे ही किशोरी ने वीडियो बनानी शुरू की तो महिला अबोध बालक को गोद में लेकर मकान की तीसरी मंजिल पर चढ़ गई और ममटी का दरवाजा बंद कर लिया। महिला बच्चे के साथ आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। किशोरी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी तरह लोगों ने छत पर पहुंचकर उसे पकड़ा लिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। उसे उपचार के लिए सीएचसी समीपुर में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि पारिवारिक विवाद में विवाहिता मकान की तीसरी मंजिल पर पहुंची थी। पुलिस ने मौके पर जाकर उसे बचा लिया। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed