फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wheat procurement will start in the district from April 1, 2024

Bijnor News: जनपद में एक अप्रैल 2024 से शुरू होगी गेहूं खरीद

Wed, 29 Nov 2023 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Wheat procurement will start in the district from April 1, 2024
-किसानों से मूल्य में वृद्धि का लाभ उठाने की अपील
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि आगामी रबी विपणन वर्ष 2024-25 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत भारत सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया। वहीं पिछले सीजन में रबी विपणन वर्ष 2023-24 में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2125 रुपये प्रति क्विंटल था। रबी विपणन वर्ष 2024-25 के तहत जिले में गेहूं खरीद एक अप्रैल 2024 से प्रारम्भ होगी।




कहा कि गेहूं खरीद के लिए किसानों का पंजीयन, खाद्य विभाग की वेबसाइट पर होना अनिवार्य है। पंजीयन में के दौरान बैंक खाता संख्या, खतौनी, आधार कार्ड एवं मोबाइल नम्बर के आधार पर किसान पंजीयन मॉड्यूल सक्रिय किये जाने के उपरांत, किसानों द्वारा स्वयं, जनसूचना केन्द्र अथवा इंटरनेट कैफे के द्वारा कराया जा सकेगा। एडीएम ने कहा कि जो किसान खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीद के लिए पंजीयन करा चुके हैं, उन्हें गेहूं विक्रय के लिए पुनः पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं होगी। परन्तु उन्हें पंजीयन प्रपत्र में यथावश्यक संशोधन करते हुए पंजीयन में दर्ज कुल रकबे में अपने हिस्से में बोये गये गेहूं के रकबे की घोषणा करते हुए पंजीयन प्रपत्र को पुनः लॉक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed