फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wellness center main gate wall collapses, girl dead

बिजनौर: वेलनेस सेंटर की दीवार गिरने से बालिका की मौत

Thu, 24 Dec 2020 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 24 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Wellness center main gate wall collapses, girl dead
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में स्योहारा थाने के ग्राम महमूदपुर में आयुष्मान भारत के तहत निर्मित हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर के मेन गेट की दीवार गिरने से मलबे के नीचे दबकर नौ वर्षीय बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


गांव के लोगों ने बताया कि घटना बुधवार सवेरे नौ बजे की है। गांव के बच्चे हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर के गेट के पास खेल रहे थे तभी अचानक मेन गेट की दीवार गिर गई। दीवार के मलबे के नीचे दबने से गांव के कपिल कुमार की नौ वर्षीय पुत्री नैंसी की मौत हो गई।
विज्ञापन


बच्चों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्ची को दीवार के नीचे से निकाला। लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। कपिल के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। नैंसी पुत्रियों में छोटी थी। कपिल और उसके परिवार के लोगों का रोते हुए बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के लोगों का कहना था कि सरकारी अस्पताल के भवन में मानक अनुरूप निर्माण सामग्री का इस्तेमाल हुआ होता तो अस्पताल के मुख्य गेट की दीवार बच्चों के खेलने से न गिरती।


ग्रामीणों ने प्रदेश के सीएम से मृतका के परिजनों की आर्थिक मदद करने और अस्पताल का निर्माण करने वाली एजेंसी पर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। फिर भी वे मामले की जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed