फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Welcoming the winners of Indo National Championship Taekwondo

Bijnor News: इंडो नेशनल चैंपियनशिप ताइक्वांडो में विजेता खिलाड़ियों का स्वागत

Mon, 13 May 2024 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Welcoming the winners of Indo National Championship Taekwondo
अफजलगढ़। इंडो नेशनल चैंपियनशिप ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भारत का पहला स्थान रहा, जिसमें अफजलगढ़ बिजनौर के 15 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने 6 गोल्ड, 6 सिल्वर, 3 कांस्य पदक हासिल कर नगर व जिले का नाम रोशन किया। नगर में पहुंचने पर खिलाड़ियों का जोर दार स्वागत किया गया।
विज्ञापन


12 मई को चंडीगढ़ में थर्ड इंडो नेपाल चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें नेपाल, भूटान और भारत के पंजाब गुजरात, राजस्थान, यूपी की टीमों ने प्रतिभा किया था। इसमें अफजलगढ़ बिजनौर की ओर से सैल्यूट ताइक्वांडों एकेडमी टीम के 15 खिलाड़ियो ने प्रतिभाग किया था। जिन्होंने 6 गोल्ड, 6 सिल्वर, 3 कांस्य पदक हासिल कर नगर और जिले का नाम रोशन किया। नगर से गए 15 प्रतियोगियों में से हुसैन अब्दुला, रजत सिंह, इप्सिता वाणी, रोबिन कुमार, अनिका चौहान व मोहम्मद आरिफ ने गोल्ड, मोहम्मद अकरम, मोहम्मद समीर, कृष्णा सैनी, वैष्णवी सिंह, निखिल सिंह व कनक ने सिल्वर एवं मोहम्मद आमिर, मोहम्मद जिबराल व चंचल ने कांस्य पदक हासिल कर नगर, जिले का नाम रोशन किया। वहीं नगर में पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया गया। इस मौके पर नरेशकांत सिंह, शरद कांत, दिव्य कुमार, करुणा सिंह, रितु रानी, उमा सिंह, कविता व सभासद रिजवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed