फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Weekly detention will be held on Thursday

बृहस्पतिवार को रहेगी साप्ताहिक बंदी

Tue, 30 Jun 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Weekly detention will be held on Thursday
बृहस्पतिवार को रहेगी साप्ताहिक बंदी
विज्ञापन

चांदपुर। नगर में बाजार की साप्ताहिक बंदी जुलाई माह से रविवार के स्थान पर बृहस्पतिवार को रहेगी। नगर में लॉकडाउन से पूर्व में बाजार की साप्ताहिक बंदी का दिन बृहस्पतिवार को था। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन व उसके बाद अनलॉक-1 में प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार साप्ताहिक बंदी का दिन रविवार कर दिया गया था। मंगलवार को व्यापारी नेता राकेश गुप्ता ने एसडीएम घनश्याम वर्मा से संपर्क कर साप्ताहिक बंदी को पूर्व की भांति बृहस्पतिवार को ही करने की अपील की। व्यापारी नेता का कहना था कि रविवार को सरकारी कार्यालय, बैंक आदि बंद रहते हैं। इससे व्यापारी रविवार की छुट्टी में अपने सरकारी काम नहीं कर पाता है। बृहस्पतिवार के अवकाश में व्यापारी को सरकारी कार्यालयों बैंक आदि में अपने काम करने में आसानी रहेगी। एसडीएम घनश्याम वर्मा ने बताया कि व्यापारियों की समस्या व व्यापारी हित को देखते हुए बाजार की साप्ताहिक बंदी को रविवार के स्थान पर पूर्व की भांति बृहस्पतिवार के दिन कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed