{"_id":"631a2da57d4b9c6e527a8e47","slug":"weekly-course-of-studies-will-be-fixed-in-schools-bijnor-news-mrt604444579","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों में निर्धारित होगा पढ़ाई का साप्ताहिक कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों में निर्धारित होगा पढ़ाई का साप्ताहिक कोर्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यालयों में निर्धारित होगा पढ़ाई का साप्ताहिक कोर्स
बिजनौर। शासन की यूपी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों में कोर्स पूरा करने के नाम पर खानापूर्ति रोकने की तैयारी है। विद्यालयों में सीबीएसई विद्यालयों की तर्ज पर पढ़ाई का साप्ताहिक कोर्स निश्चित किए जाने की प्रक्रिया शुरू होगी। माना जा रहा कि इससे स्कूलों में पढ़ाई की स्थिति का पता चलेगा। साथ में पढ़ाई में पिछड़े स्कूल भी पकड़ में आ सकेंगे।
जिले में यूपी बोर्ड के 387 विद्यालय हैं। स्कूलों की राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त तथा वित्त विहीन विद्यालय तीन श्रेणी हैं। शासन को विद्यालयों में विषयों के कोर्स समय से पूरा नहीं होने की शिकायत मिलती रही हैं। इस पर शासन ने पूरे प्रदेश में पठन पाठन की व्यवस्था में बदलाव करने का निर्णय लिया है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बोर्ड ने यूपी बोर्ड के स्कूलों में पढ़ाई सुधारने की नई पहल की है। नई व्यवस्था सीबीएसई की तर्ज पर है। बताया जाता है कि बोर्ड ने यह तय कर दिया है कि किस सप्ताह में किस विषय में कितना कोर्स पढ़ाया जाना है। अब विद्यालयों को उसी के अनुसार पढ़ाई करानी है। डीआईओएस रामाज्ञा का कहना है कि बोर्ड से अधिकृत सूचना नहीं है। कहा कि शासन के निर्देश पर अमल होगा।
अभिभावकों ने सराहा
माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई के लिए साप्ताहिक वार पाठ्यक्रम निर्धारित किए जाने को अच्छा फैसला बताया जा रहा है। ग्रामीणों सतबीर सिंह, पीतम सिंह, गजवीर सिंह सेवानिवृत्त शिक्षक चौधरी बलराम सिंह का कहना है कि इससे बच्चों की नियमित पढ़ाई को बढ़ावा मिलेगा। कोर्स समय से पूरा होगा। छात्र परीक्षा की तैयारी अच्छी तरह कर सकेंगे। व्यवस्था को विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है।