{"_id":"69f0fa966837e90b82013587","slug":"wedding-celebrations-turn-into-mourning-young-man-injured-in-accident-dies-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-178240-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हादसे में घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हादसे में घायल युवक की मौत
विज्ञापन
नहटौर में सड़क दुर्घटना में मरने वाले तौकीर जैदी का फाइल फोटो
नहटौर। नहटौर-नूरपुर मार्ग पर सोमवार मध्य रात्रि हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद शादी वाले घर की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
मोहल्ला हाथी वाला मंदिर निवासी इरशाद ने दो दिन पूर्व अपनी बेटी का निकाह थाना नूरपुर क्षेत्र में किया था। सोमवार रात परिजन व रिश्तेदार चौथी की रस्म निभाने नहटौर आए थे। रस्म पूरी करने के बाद परिवार के लोग कार से वापस नूरपुर लौट रहे थे।
बताया जाता है कि रास्ते में चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नूरपुर रोड पर बालापुर के पास बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कस्बे के मोहल्ला शेखान निवासी तौकीर ज़ैदी की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में परिजनों ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है।