{"_id":"66a80e5261ed56530104a5a4","slug":"weather-is-suitable-for-bacteria-viruses-and-mosquitoes-be-cautious-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-127797-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बैक्टीरिया, वायरस और मच्छर के लिए मुफीद है मौसम, रहें सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बैक्टीरिया, वायरस और मच्छर के लिए मुफीद है मौसम, रहें सतर्क
Tue, 30 Jul 2024 03:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 30 Jul 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। भले ही गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बारिश की कामना कर रहे हैं। मगर बरसात का यह मौसम बैक्टीरिया, वायरस और मच्छरों के लिए मुफीद है। जिसकी वजह से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में इस मौसम में बीमारियों से बचने के लिए थोड़ी सावधानी जरूरत बरतें।
मेडिकल अस्पताल में सोमवार को करीब 1300 मरीज आए। जिनमें कुछ मरीज पुराने भी थे। जबकि बरसात के पहले 900 मरीज तक पहुंच रहे थे। बरसात बढ़ने के साथ ही बीमारियां भी बढ़ने लगी हैं। अस्पताल में एलर्जी, उल्टी, दस्त, बुखार, सांस रोगी काफी संख्या में पहुंच रहे हैं।
- बरसात में हो रही त्वचा पर एलर्जी
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव रस्तोगी का कहना है कि बरसात के दिनों में बच्चों को बुलस इम्पेेटिगो बीमारी हो रही है। यह बीमारी स्टैफिलोकोकस या स्ट्रेप्टोकोकस बैक्टीरिया के कारण होती है। इसमें बच्चों के शरीर पर छोटी-छोटी फुंसियां होती हैं, जो बाद में बड़े छाले का आकर लेतीं हैं। इसके अलावा कैटरपिलर कीड़ा भी लोगों में एलर्जी फैला रहा है। इसलिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।
विज्ञापन
- डेंगू और मलेरिया के मच्छर पनप रहे
डेंगू वायरल एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। बरसात के दिनों में थोड़ी नमी पाते ही अंडा थोड़ी दिनों में लार्वा और मच्छर बन जाता है। जो डेंगू का वाहक बनता है। वहीं मलेरिया मादा एनोफिलीज मच्छर के कटाने से होता है। बरसात में दोनों मच्छर तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसके चलते आने वाले दिनों में डेंगू, मेलरिया के मरीज बढ़ने की आशंका है।
- सांस की बीमारी बढ़ी
डॉ. आरएस वर्मा के अनुसार मौसम में बदलाव का असर सांस और एलर्जी के मरीजों पर पड़ता है। बारिश के बाद गर्मी बढ़ने से नली में सूजन होने से सांस, अस्थमा के पीड़ितों की परेशानी बढ़ रही है। जबकि एलर्जी से पीड़ित को नाक से पानी, आंख में खुजली आदि की समस्या होती है।
- उल्टी, दस्त, बुखार के मरीज बढ़ रहे
मेडिकल अस्पताल में उल्टी, दस्त और बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। रखा हुआ दूषित खाना खाने से लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो रहे हैं। इसके अलावा मौसम में बदलाव होने से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो रही है। जिसके चलते लोग वायरल बुखार की चपेट में भी आ रहे हैं।
- बरसात में आंखों में एलर्जी की समस्या भी बढ़ी
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रजनीश शर्मा का कहना है कि बारिश के दिनों में आर्द्रता के साथ कई प्रकार के बैक्टीरिया-वायरस भी बढ़ने लगते हैं। जिससे कंजक्टिवाइटिस जैसी संक्रामक बीमारियां हो सकती है। बैक्टीरिया और वायरल संक्रमण के कारण आंखों में चिपचिपापन, पीला स्राव और सूजन जैसी दिक्कतें हो रहीं हैं।
- बरसात में ऐसे करें बचाव-
- घरों के आसपास पानी एकत्र नहीं होने दें
- घर में साफ-सफाई रखें
- धुले हुए कपड़े पहनें
- पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें
- कटे-फटे फल या रखा हुआ भोजन न खाएं
- परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं
- वर्जन: मेडिकल अस्पताल में इस समय मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अस्पताल आने वाले सभी मरीजों को दवाई दी जा रही है। बरसात के दिनों में मरीज थोड़ी सावधानी बरतें। - डॉ. मनोज सेन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, बिजनौर