Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Weather changes, increasing number of patients suffering from diarrhea and dehydration

Bijnor News: मौसम में बदलाव, डायरिया और डिहाइड्रेशन के बढ़ रहे मरीज

Thu, 05 Feb 2026 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Weather changes, increasing number of patients suffering from diarrhea and dehydration
बिजनौर। मौसम में बदलाव लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा है। सर्दी में बच्चों से लेकर बड़े तक डायरिया और डिहाइड्रेशन के शिकार हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में भी रोजाना इस समस्या के करीब 100 मरीज तक पहुंच रहे हैं। उल्टी-दस्त होने के बाद मरीजों के शरीर में पानी की कमी हो रही है।
विज्ञापन


मौसम में बदलाव होने से वायरस सक्रिय हो रहे हैं। वहीं, रोग प्रतिरोधक क्षमता भी घटी हुई है। इसकी वजह से वायरस एकदम लोगों पर हावी हो रहा है। यहीं वजह है कि विंटर डायरिया की समस्या बढ़ गई है। साथ ही बाहर का खानपान भी नुकसानदायक साबित हो रहा है। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ. रामकुमार ने बताया कि नोरोवायरस और रोटा वायरस सर्दी में बंद जगहों में आसानी से फैलता है, जिसके चलते लोगों डायरिया की समस्या बढ़ रही है। वहीं, दूषित खानपान भी शरीर को प्रभावित कर रहा है। बच्चे, महिला, बुजुर्ग, युवा सभी डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने की वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या भी बढ़ रही है। परेशानी बढ़ने पर मरीजों को भर्ती भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

----
विंटर डायरिया के लक्षण
-बार-बार पानी जैसे दस्त आना
-पेट में मरोड़ होना
-उल्टी आना
-कमजोरी महसूस होना
-बुखार और थकान होना
-डिहाइड्रेशन होने से होंठ फटना, सिरदर्द, चक्कर आना
----
विंटर डायरिया से ऐसे करें रोकथाम
-ड्रिहाइड्रेशन से बचने के लिए खूब पानी पीएं
-ओआरएस पानी पीएं
-नींबू पानी का सेवन करें
-तुरंत चिकित्सक परामर्श लें, लापरवाही न बरतें

मौसम बदल रहा है। लोग कपड़े पहनने में भी लापरवाही बरत रहे हैं। ठंड लगने से उल्टी, दस्त की समस्या बढ़ी है। विंटर डायरिया और डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़ रहे हैं। सभी लोग इस मौसम में ठंड से बचाव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

....डॉ. राजेश डाबरे, फिजिशियन, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed