Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Weather changes, fog begins to spread

Bijnor News: मौसम में आया बदलाव, छाने लगा कोहरा

Sat, 13 Dec 2025 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 13 Dec 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Weather changes, fog begins to spread
बिजनौर में शुक्रवार की सुबह छाया कोहरा। संवाद
बिजनौर। शुक्रवार को भी मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह करीब नौ बजे तक कोहरा छाया रहा। कोहरे में दृष्यता कम होने से वाहनों की रफ्तार भी थम गई। साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। इससे लोगों को सुबह-शाम अधिक सर्दी का अहसास हुआ।
विज्ञापन

जिले में दिसंबर शुरूआत से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। रात के तापमान में गिरावट होने से ठंड में लोगों की कंपकंपी छूट रही है। वहीं, शुक्रवार को भी सुबह नौ बजे तक कोहरा छाया रहा। कोहरे की चादर ने सूर्यदेव के प्रकाश को भी ढक लिया। हल्की धूप निकलने पर दिन में भी सर्दी का अहसास हुआ।
विज्ञापन

लोग गर्म कपड़े पहनकर अपने घरों से बाहर निकले। शाम चार बजे के बाद फिर से सर्दी बढ़ गई। रात के समय अधिक सर्दी होने पर लोग ठिठुर गए। तापमान में रोजाना बदलाव हो रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अभी तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। आगामी एक सप्ताह में तापमान में गिरावट होने से अधिक सर्दी सताएगी। सुबह के समय कोहरा छाने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed