फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'We all have to be one to get the right'

‘हक पाने के लिए हम सबको एक होना होगा’

Sat, 23 Nov 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
'We all have to be one to get the right'
‘हक पाने के लिए हम सबको एक होना होगा’
विज्ञापन

धामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की आरएसएम इंटर कालेज में हुई बैठक में संघ के जिला मंत्री ने कहा कि संघ की ओर से शिक्षकों की समस्याओं का निदान कराने के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। उन्होंने चेताया कि यदि सरकार ने उनकी समस्याओं का जल्द ही निदान नहीं किया तो 21 जनवरी को प्रदेेश के सभी स्कूलों में तालाबंदी कर सरकार से अपने हक को पाने को आरपार की लड़ाई होगी। कहा कि सरकार से अपना हक पाने के लिए हम सबको एक होना होगा।

आरएसएम इंटर कालेज के मैदान में संपन्न सभा में संघ के जिला मंत्री विनोद कुमार ने कहा कि अब शिक्षकों की समस्याओं का निदान कराने के मामले में संघ चुप नहीं बैठेगा। 21 नवंबर को लखनऊ में हुए आंदोलन में प्रदेश से लाखों शिक्षकों ने वहां पहुंच कर प्रतिभाग किया। आंदोलन पूरी तरह से सफल रहा है। आंदोलन में शिक्षकों ने सरकार से वित्तविहीन कालेजों में कार्यरत शिक्षकों को पूर्ण शिक्षक का दर्जा देकर समान काम समान वेतन देने , प्राथमिक विद्यालयों में योग्यताधारी शिक्षामित्रों को नियम बनाकर स्थायी करने, बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन शिक्षकों को राज्यकर्मचारियों की तरह से एपीसी का लाभ दिलाने, सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षकों को माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की तरह से सुविधाएं देने आदि 15 मांगे शामिल हैं। जिला मंत्री ने कहा कि सरकार से हक पाने को हम सभी को एक होना होगा। हम लोगों को 21 जनवरी को प्रदेश भर में स्कूलों में तालाबंदी कर सरकार को अपनी ताकत का अहसास करा देना है। बैठक में अरविंद कुमार, चेतन कुमार, देवराज सिंह, पुष्पराज सिंह, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, डा. एकता विश्नोई, वीर सिंह, मुकेश कुमार, शांति सिंह, पुखराज सिंह रहे। अध्यक्षता अध्यक्ष अनिल देवरा ने की। संचालन विजयपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed