फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wave Group MD, Tahrir against Chairman, resigns of two GMs

वेव ग्रुप के एमडी, चेयरमैन के खिलाफ तहरीर, दो जीएम ने दिए इस्तीफे

Tue, 15 Jan 2019 11:50 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Tue, 15 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
Wave Group MD, Tahrir against Chairman, resigns of two GMs
हंगामा करते राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में पिछले साल का भुगतान न करने पर वेव ग्रुप के एमडी व चेयरमैन के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी गई है। प्रशासन ने वेव   ग्रुप की बिजनौर व चांदपुर मिल के अलावा बरकातपुर चीनी मिल   की चीनी व शीरे को भी अभिरक्षा में ले लिया है। बिजनौर व चांदपुर चीनी मिल के जीएम ने भी     इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को पुराने गन्ना बकाया को लेकर कलक्ट्रेट में बहुत हंगामा हुआ। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले किसानों के आंदोलन के दौरान ही चांदपुर मिल के जीएम तेजवीर सिंह ढाका ने इस्तीफे की घोषणा कर दी थी। किसानों ने बिजनौर मिल के जीएम इसरार अहमद व चांदपुर मिल के जीएम तेजवीर सिंह ढाका को हिरासत में लेकर बाद में छोड़ दिया। इस मामले में दोनों अधिकारियों ने मिल में जाने के बाद अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं प्रशासन ने बिजनौर, चांदपुर व बरकातपुर मिल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तीनों चीनी मिल की चीनी व शीरे को अपनी   अभिरक्षा में ले लिया है।
विज्ञापन

तीनों चीनी मिलों द्वारा नए पेराई सत्र का कम भुगतान किया है। ऐसा करने पर प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है। बाकी चीनी मिलों को भी समय से भुगतान करने की सख्त चेतावनी दी गई है। वेव ग्रुप के एमडी मनप्रीत सिंह चड्ढ़ा व चेयरमैन राजेंद्र सिंह चड्ढ़ा के खिलाफ भी पिछले पेराई सत्र का भुगतान न करने पर पुलिस में तहरीर दी गई है। बिजनौर चीनी मिल के जीएम इसरार अहमद ने बताया कि वे किसानों का बहुत सम्मान करते हैं। प्रशासन के सुरक्षा के आश्वासन पर वे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की पंचायत में गए थे। वहां पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया और थाने में पुलिस कस्टडी में रखा गया। वे भुगतान कराने का भी पूरा प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वे इस तरह का अपमान नहीं सह सकते हैं। उन्होंने व चांदपुर मिल के जीएम तेजवीर सिंह ढाका ने इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को मनाने की कोशिश नाकाम
बिजनौर में भुगतान न करने के कारण बिजनौर चीनी मिल के जीएम इसरार अहमद और   चांदपुर के जीएम तेजवीर सिंह ढाका को पुलिस ने गिरफ्तार   किया था, लेकिन बाद में छोड़ दिया। इसका पता चलने पर किसानों में रोष फैल गया। प्रदेश महासचिव कैलाश लांबा, जिलाध्यक्ष विनोद कुमार को   सीओ सिटी महेश कुमार ने वार्ता के लिए थाने बुलाया। दोनों मिल के जीएम भी तब थाने में ही थे। कैलाश लांबा के अनुसार पुलिस अधिकारी भुगतान का आश्वासन देकर दोनों जीएम को छोड़ने के लिए किसानों को मना रहे थे। इसके लिए कागज पर लिखकर   देने को भी तैयार थे, लेकिन इस   पर किसान राजी नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed