फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Waterlogging on the main roads of Sahabpura Umrao

गांव साहबपुरा उमराव में गंदे पानी से होकर गुजर रहे ग्रामीण और विद्यार्थी

Sun, 03 Jul 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the main roads of Sahabpura Umrao
मंडावली के गांव साहबपुरा उमराव में मार्ग पर जल भराव। - फोटो : NAZIBABAD
साहबपुरा उमराव के मुख्य मार्गों पर जलभराव
विज्ञापन

मंडावली। गांव साहबपुरा उमराव के मुख्य मार्गों पर जलभराव होने से ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। ग्रामीण और विद्यार्थी मार्ग पर गंदे पानी से होकर गुजर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत करने केे बाद भी ग्रामीणों को जलभराव से निजात नहीं मिली।

मंडावली क्षेत्र की ग्राम पंचायत साहबपूरा उमराव में आवाजाही के लिए दो मुख्य मार्ग हैं। एक मार्ग प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सामने से होकर गांव पहुंचता है। जल निकासी होनेे से मार्ग पर कई महीनों से गंदा पानी जमा हो रहा है। बारिश होने से मार्ग और भी बदहाल हो जाता है। दूसरा मार्ग प्राथमिक विद्यालय के पीछे से होकर गांव में पहुंचता है। ग्रामीण शमशाद अहमद, आरिफ, चरण सिंह, मुन्ना, गणेश, लक्ष्मी देवी का कहना है कि इस मार्ग पर 18 वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत की ओर से खड़ंजा लगाया गया था, लेकिन दोनों ओर नालियां नहीं बनवाई गई। पानी की निकासी न होने से मार्ग पर साल भर जलभराव रहता है। बारिश होने पर मार्ग का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। गांव में प्रवेश के लिए बने दोनों मार्गों पर जलभराव होने से ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। वहीं ग्राम प्रधान इमराना का कहना है कि समस्या के निस्तारण के लिए कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए। समाधान दिवस में शिकायत करने के बाद भी समस्या जस की तस है। जलभराव से ग्रामीणों का अपने घरों से निकलना भी दूभर हो गया हैं।

मंडावली के गांव साहबपुरा उमराव में मार्ग पर जल भराव।

मंडावली के गांव साहबपुरा उमराव में मार्ग पर जल भराव।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed