फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Waterlogging occurred on the way to Chamunda temple in village Burhanpur

चामुंडा मंदिर वाला रास्ता तालाब में तब्दील

Tue, 30 Mar 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging occurred on the way to Chamunda temple in village Burhanpur
गांव बुढ़नपुर में चामुंडा मंदिर रास्ते पर हुआ जलभराव
विज्ञापन

बिजनौर। ग्राम पंचायत बुढ़नपुर में चामुंडा मंदिर वाला रास्ता तालाब में तब्दील हो चुका है। इससे श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की है।

धामपुर तहसील के ब्लॉक एवं ग्राम बुढ़नपुर में मदन के घर से चामुंडा मंदिर तक 120 मीटर लंबा एवं दस फुट चौड़ा रास्ता है। इस रास्ते में गंदा पानी भरा है, जो संचारी रोग नियंत्रण अभियान को पलीता लगा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम बुढ़नपुर हमेशा से ही सरकारी योजनाओं की उपेक्षा का शिकार होता रहा है। इस गांव में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है, जिससे चामुंडा धाम तक आने-जाने में बहुत कठिनाई होती है। ग्रामवासियों का आरोप है कि इस मामले की शिकायत वे कई बार तहसील दिवस में कर चुके हैं। सीडीओ और डीएम से भी इस मामले से अवगत कराया गया। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। गांव के केहर सिंह, भोले सिंह, जगवती, शूरवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, शेर सिंह, सूरज, मदनपाल सिंह, प्रदीप कुमार, धन सिंह आदि ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर मार्ग की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed