{"_id":"689a3c43b924e314c2081fa4","slug":"waterlogging-in-chc-spoiled-medicines-and-equipment-bijnor-news-c-27-1-bij1007-157237-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सीएचसी में जलभराव से दवाइयां और उपकरण हो गए खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सीएचसी में जलभराव से दवाइयां और उपकरण हो गए खराब
Tue, 12 Aug 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़ में सीएचसी में हुआ जलभराव। संवाद
- फोटो : संवाद
अफजलगढ़। बीते दिनों हुई भारी बारिश सीएचसी में हुए जलभराव से मशीनें और दवाइयां खराब हो गईं हैं। करीब 20 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। रविवार को सीएमओ ने सीएचसी का निरीक्षण करने के बाद सीएचसी अधीक्षक को नुकसान की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।
बारिश और नदियाें का जलस्तर बढ़ने से शहर समेत सीएचसी में भी दो से तीन फिट तक पानी भर गया था। ओपीडी आपातकालीन कक्ष, एक्स-रे, प्रसूती कक्ष, औषधालय में पानी भरने से लाखों रुपये की मशीनें व दवाइया खराब हो गईं। आठ बैटरियां, चार इन्वर्टर, छह कंप्यूटर सेट, आठ ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, ऑटो क्लेम मशीन, सेक्शन मशीन, एक्स-रे मशीन, सीआर सिस्टम समेत लाखों रुपये की दवाइयां एवं शॉर्ट सर्किट होने से विद्युत लाइन, एससी आदि उपकरण खराब हो गए। सीएचसी अधीक्षक सर्वेश निराला ने बताया कि जलभराव से अनुमानित 20 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।