{"_id":"63222090e4b6b73b794fcbe6","slug":"waterlogging-due-to-rain-power-supply-stalled-dhampur-news-mrt605288142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से हुआ जलभराव, बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराना कालागढ़ इस्लाम नगर की दुर्गा कॉलोनी में भरा बरसाती पानी।
- फोटो : DHAMPUR
Link Copied
बारिश से हुआ जलभराव, बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन
कालागढ़। कालागढ़ में मंगलवार रात से हो रही तेज हवा के साथ बारिश ने फसलों को नुकसान पहुंचा, वहीं अनेक फीडरों पर बिजली आपूर्ति ठप रही। किसान मलकीत सिंह, बलजीत सिंह, मनवीर सिंह आदि ने बताया कि अच्छी बारिश हुई है। यह मौसम की पहली अच्छी बारिश है।
चारों ओर खेतों में पानी भरा है। किसान फसलों को बचाने के लिए पानी खेतों से बाहर निकालने में लगे हैं। यदि खेतों में अधिक समय तक पानी रहा तो वह फसल को नुकसान पहुंचाएगा। पुराना कालागढ़ के निकट इस्लामनगर की दुर्गा कॉलोनी के सामने जलभराव हो गया। इसके अलावा सड़कों के किनारे पानी जमा हो गया। बारिश के कारण भिक्कावाला बिजली घर से सुरक्षा कारणों से लगभग 1:30 बजे रात्रि में विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। आरपीएस 4 फीडर पर पेड़ गिर जाने की वजह से पुराना कालागढ़ के विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। सुबह भिक्कावाला फीडर से विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गई। पुराना कालागढ़ क्षेत्र की आपूर्ति दोपहर में चालू हुई। रामगंगा बांध परियोजना पर सुबह आठ बजे तक 27 एवं सैडिल बांध पर 36 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।