{"_id":"6186c8477fc7006cc070027a","slug":"water-withdrawal-from-ramganga-dam-stopped-dhampur-news-mrt56376982","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगा बांध से पानी की निकासी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगंगा बांध से पानी की निकासी बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगंगा बांध से पानी की निकासी बंद
कालागढ़। कालागढ़ के रामगंगा बांध से की जा रही पानी की निकासी बंद कर दी गई है। बांध के जलाशय का जलस्तर 363.860 मीटर बना हुआ है। अक्तूबर में हुई बारिश के बाद 19 अक्तूबर से कालागढ़ बांध से की जा रही पानी की निकासी छह नवंबर को बंद कर दी गई है। शनिवार को बांध के जलाशय का जलस्तर दोपहर दो बजे 363.860 मीटर दर्ज किया गया। बांध के ईई नीरज कुमार त्यागी ने बताया कि बांध के जलाशय का जलस्तर पूरी तरह से नियंत्रण में आ गया है। बांध से शनिवार को दोपहर बारह बजे के बाद पानी की निकासी बंद की गई।
कालागढ़ पावर हाउस से 28496 मिलियन यूनिट बिजली बनी
रामगंगा बांध से पानी की निकासी बंद होने के बाद अक्तूबर से कालागढ़ पावर हाउस से किया जा रहा बिजली का उत्पादन शनिवार की दोपहर से बंद किया गया। 1974 से कालागढ़ के पावर हाउस से बरसात के बाद धनतेरस पर ही बिजली का उत्पादन शुरू किया जाता रहा है। उत्तराखंड जलविद्युत उत्पादन निगम के ईई संजय कुमार ने बताया कि इस बार बांध के जलाशय में पहाड़ों से आए पानी के कारण बांध से पावर हाउस को पानी की निकासी दिवाली से पहले ही की गई। अक्तूबर में 17.971 मिलियन यूनिट व नवंबर में 10.525 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया गया, जबकि इन माह में बिजली उत्पादन का लक्ष्य शून्य था।