फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Water sports started in Peeli Dam, people were seen in enthusiasm

Bijnor News: पीलीडैम में जलक्रीड़ा शुरू, उत्साह में नजर आए लोग

Tue, 18 Feb 2025 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 18 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Water sports started in Peeli Dam, people were seen in enthusiasm
कादराबाद के बावली मोजा में राफ्टिंग आनंद उठाते पर्यटक श्रोत विभाग - फोटो : हाईवे पर पलटे लोडर को क्रेन से हटवाती पुलिस व मौजूद ग्रामीण।
रेहड़/कादराबाद। पर्यटन को बढ़ावा दिए जाने की दृष्टी से रेहड़ पीलीडैम तथा कादराबाद के बावली मोजा में सीडीओ पूर्ण बोरा ने जलक्रीड़ा का शुभारंभ किया। वाटर स्पोर्ट्स शुरू होने से क्षेत्र के लोग काफी उत्साहित है। इससे पर्यटन को जहां एक नई दिशा मिलेगी वहीं, क्षेत्र को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

सीडीओ पूर्ण बोहरा ने सहयोगियों व आयोजकों के साथ स्पीड बोट में नौकायन किया। उन्होंने बताया कि 5 मार्च को भाजपा विधायक कुंवर सुशांत सिंह व डीएम जसजीत कौर उद्घाटन करेंगे। प्रशासन का प्रयास है कि जल क्रीड़ाओं को पीलीडैम पर नियमित किया जाए, इसका लाभ मिल सके। फिलहाल पर्यटक स्पीड बोट, शिकारा बोट, व वाटर रोलर आदि का रोमांच ले सकेंगे।
विज्ञापन

भविष्य में यहां ओर भी गतिविधियां बढ़ाई जाएंगी। इस दौरान जलक्रीड़ा के लिए टिकट दर 50 से 300 रुपये रखी गई है। पीलीडैम पर पूर्व में भी इंटर स्टेट वाटर स्पोर्ट्स व एडवेंचर वाटर इवेंट का आयोजन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर रामगंगा बैराज क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए बावली मोजा में रामगंगा नदी क्षेत्र में राफ्टिंग कई शुरुआत की गई। सीडीओ ने क्षेत्र में राफ्टिंग को एक नई दिशा दिए जाने को पर्यटन तथा क्षेत्र के विकास के उपलब्धि बताया।

पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तो क्षेत्र का विकास होगा ओर स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान एडीओ ललित प्रताप सिंह, सचिव इरफान अली मंसूरी व नोबहार सिंह, ग्राम प्रधान गितेंद्र, सतपाल सिंह, फय्याज अंसारी, हाजी रईस व उमेश सहित राफ्टिंग कराने पंहुची एक्सप्लोर इंडियन एडवेंचर की अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही ज्ञान नंदनी व शुभम तोमर अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

कादराबाद के बावली मोजा में राफ्टिंग आनंद उठाते पर्यटक श्रोत विभाग

कादराबाद के बावली मोजा में राफ्टिंग आनंद उठाते पर्यटक श्रोत विभाग- फोटो : हाईवे पर पलटे लोडर को क्रेन से हटवाती पुलिस व मौजूद ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed