फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Water receded but there were no problems.

Bijnor News: पानी कम हुआ पर मुश्किलें नहीं

Mon, 03 Aug 2026 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Water receded but there were no problems.
जलीलपुर क्षेत्र में गंगा खादर क्षेत्र में गंगा पानी में निकलते ग्रामीण स्रोत ग्रामीण
जलीलपुर। गंगा खादर क्षेत्र में जलस्तर कम हुआ है। इससे ग्राम वासियों ने राहत की सांस ली है लेकिन पानी कम होने पर भी नौ गांवों की आबादी अब भी पानी से घिरी है। पानी से घिरे गांव वासियों की आवाजाही मुश्किल बनी है और आवागमन के लिए ट्रैक्टर ही सहारा है।
विज्ञापन

बुधवार को गंगा से निकली जलधारा सरकारी वन को पार कर गांव रायपुर खादर के निकट पहुंच गई थी। रायपुर खादर के बाद बाढ़ संभावित सभी गांवों के जंगल व रास्ते चार दिन से जलमग्न हैं। गांव रायपुर खादर की आबादी में घुसा पानी आज कम हो गया है। गांव वासियों के अनुसार स्टेट हाईवे बहसूमा ठाकुरद्वारा पर पांडवनगर पुलिस चौकी के निकट बहने वाला पानी एक फीट कम हो गया है।
विज्ञापन


गांव दत्तियाना, मुजफ्फरपुर खादर, कुमरिया, सियाली, सुजातपुर खादर, जमालुदीनपुर का खेड़ा, जलालपुर खादर, रायपुर खादर, मीरापुर सीकरी आदि के गांव वासियों की आवाजाही सामान्य नहीं है। इन गांवों की सड़कों पर पानी होने के कारण बाइक व कार से आवागमन बंद हैं। गांव से बाहर आने जाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली ही सहारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी की धारा ने तोड़ी सड़कें
गांव सियाली-दत्तियाना, सियाली-सुजातपुर खादर, मुजफ्फरपुर खादर- दत्तियाना, सुजातपुर खादर-दत्तियाना आदि की संपर्क सड़कें पानी की धार से क्षतिग्रस्त हो गई है। स्टेट हाईवे पर पांडवनगर पुलिस चौकी के निकट सड़क में कटान हुआ है।

जलीलपुर क्षेत्र में गंगा खादर क्षेत्र में गंगा पानी में निकलते ग्रामीण स्रोत ग्रामीण

जलीलपुर क्षेत्र में गंगा खादर क्षेत्र में गंगा पानी में निकलते ग्रामीण स्रोत ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed